पिथौरागढ़: राजकीय पॉलिटेक्निक मूनाकोट में मंगलवार को उस वक्त हड़कंप मच गया जब फार्मेसी लैब में प्रैक्टिकल के दौरान अचानक आग भड़क उठी। हादसे में दो छात्राएं झुलस गईं…जबकि एक छात्र धुएं के कारण बेहोश हो गया। घायलों को फौरन जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां से एक छात्रा की गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे हल्द्वानी के सुशीला तिवारी अस्पताल रेफर किया गया।
जानकारी के अनुसार कॉलेज में पहली बार फार्मेसी की पढ़ाई शुरू की गई है। मंगलवार सुबह करीब 10 बजे फार्मेसी के 12 छात्रों का प्रैक्टिकल चल रहा था। छात्राएं प्रियंका ओली, सिमरन दिगारी और छात्र निखिल कुमार एक ग्रुप में काम कर रहे थे। प्रैक्टिकल के दौरान जब एक छात्रा ने स्पिरिट लैंप में इथेनॉल डाला, तभी अचानक आग की लपटें उठने लगीं।
प्रियंका और सिमरन आग की चपेट में आ गईं जबकि निखिल को धुएं की वजह से सांस लेने में दिक्कत होने लगी। हादसे के बाद लैब में अफरा-तफरी मच गई। कॉलेज स्टाफ ने तुरंत आग बुझाई और घायलों को निजी वाहन से जिला अस्पताल पहुंचाया।
डॉक्टरों के मुताबिक प्रियंका ओली का चेहरा और शरीर का ऊपरी हिस्सा मिलाकर लगभग 30 फीसदी तक झुलस चुका है। हालत गंभीर देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद उसे हल्द्वानी रेफर कर दिया गया। बाकी दो छात्र-छात्राओं की हालत अब स्थिर बताई जा रही है।
कॉलेज प्रशासन का कहना है कि छात्रा के हाथ में पहले से चोट थी इसलिए उसने लैब कोट नहीं पहना था। आम कपड़ों के संपर्क में आने से आग तेजी से फैल गई। हालांकि समय रहते आग पर काबू पा लिया गया और छात्राओं को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया…जिससे बड़ा हादसा टल गया।
पॉलिटेक्निक कॉलेज मूनाकोट के प्राचार्य रवींद्र कुमार नरियाल ने कहा कि प्रैक्टिकल के दौरान लैब में आग लगी थी। तीनों विद्यार्थियों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया। अब तीनों की स्थिति खतरे से बाहर है। घटना की जांच की जा रही है।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



हल्द्वानी : विजयादशमी पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने निकाला पथ संचलन
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) ट्रैफिक डायवर्जन, पार्किंग के साथ साथ चेंकिंग भी शुरू
हल्द्वानी : महिला दरोगा को थप्पड़ जड़ने का आरोपी सिपाही निलंबित
देहरादून में तीन महीने से लापता छात्र का मिला कंकाल, DNA जांच से होगी पहचान की पुष्टि
उत्तराखंड: बाइक सवार युवक को ट्रक ने कुचला, ओवरटेक करते समय हुआ हादसा, दुर्घटना के बाद ड्राइवर फरार
उत्तराखंड: दो दरोगाओं पर रिश्वतखोरी के आरोप में मुकदमा दर्ज
फाइनल रिपोर्ट के नाम पर रिश्वत, उत्तराखंड में यहां दो दरोगाओं पर मुकदमा
उत्तराखंड: रेखा आर्या मामले में नया अपडेट, SIT ने दर्ज किए मंत्री रेखा आर्य के बयान
हल्द्वानी : संजय विहार में 300 मीटर सीसी सड़क की ऊपरी परत बिछाने का कार्य शुरू, 40 परिवारों को मिलेगा लाभ
उत्तराखंड में पंजाबी सिंगर दलेर मेहंदी पर भड़के मंत्री सुबोध उनियाल, बीच शो में मंच पर हुआ विवाद 
