- लालकुआं- कांग्रेस प्रत्याशी अस्मिता मिश्रा ने कराया नामांकन, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गोविंद सिंह कुंजवाल, पूर्व कैबिनेट मंत्री हरिश्चंद्र दुर्गापाल और पूर्व अध्यक्ष रामबाबू मिश्रा रहे मौजूद
लालकुआं:- नामांकन के अंतिम दिन सभी पार्टी की प्रत्याशियों और निर्दलीय प्रत्याशियों ने निर्वाचन कार्यालय लालकुआं पहुंचकर अपना नामांकन पत्र दाखिल किया तो वहीं कांग्रेस पार्टी की प्रत्याशी डॉक्टर अस्मित मिश्रा ने भी भारी समर्थकों और पार्टी के वरिष्ठ नेताओं की मौजूदगी में अपना नामांकन पत्र दाखिल किया।
इस दौरान उन्होंने कहा कि पार्टी आलाकमान ने उन पर भरोसा जताया है जिसे वह निराश नहीं करेंगी। उन्होंने पत्रकारों को जानकारी देते हुए बताया कि पहले उनके ससुर रामबाबू मिश्रा नगर पंचायत के अध्यक्ष रह चुके हैं और उनके कार्यकाल में काफी विकास कार्य हुए अब क्षेत्रीय जनता अगर वोट रूपी आशीर्वाद उन्हें देती है तो वह भी रुके हुए विकास कार्यों को गति देने का काम करेंगी और विकास कार्यों के नए आयाम स्थापित किए जाएंगे वही नामांकन के दौरान मौजूद रहे पूर्व कैबिनेट मंत्री हरिश्चंद्र दुर्गापाल, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गोविंद सिंह कुंजवाल और पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष रामबाबू मिश्रा ने बताया कि पार्टी हाई कमान ने डॉक्टर अस्मित मिश्रा को टिकट दिया है और पूरी कांग्रेस पार्टी संगठित होकर उन्हें चुनाव लड़ायेगी और जीत भी दिलवाएगी क्योंकि नगर क्षेत्र में वर्तमान समय में जो भी विकास कार्य हुए हैं वह कांग्रेस पार्टी के दिन है पार्टी में कुछ लोगों द्वारा नाराजगी जताने और पार्टी से इस्तीफा देने के सवाल पर सभी नेताओं ने कहा कि परिवार में कुछ नाराज़गियां होती हैं उन्हें पूरी तरह से दूर किया जाएगा और सब लोग सामूहिक रूप से डॉक्टर अस्मित को जिताने का काम करेंगे।



अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



हल्द्वानी: MBPG के पीएचडी के छात्र रहे डॉ जितेंद्र का ICSSR फेलोशिप के लिए चयन
हल्द्वानी : भवन मानचित्र स्वीकृति की NOC के लिए नहीं काटने पड़ेंगे विभागों के चक्कर
उत्तराखंड : सिम के दुरुपयोग पर होगी सख्त कार्रवाई, तीन साल तक जेल और 50 लाख रुपये तक जुर्माना
देहरादून में पति ने पत्नी को मारी गोली, हत्या के बाद पुलिस को फोन कर हुआ फरार
उत्तराखंड में बारिश में कमी, तापमान में बढ़ोतरी; कई जिलों में हल्की बारिश के आसार
देहरादून :हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा 2027: आवेदन में सुधार के लिए आज से खुला पोर्टल
देहरादून: एक आईपीएस समेत 14 पुलिस अधिकारियों के तबादले, कई जिलों में नई तैनाती
पहली बार, भारत रिन्यूएबल एनर्जी समिट एंड एक्सपो 2026 में ISA असेंबली और ग्रीन हाइड्रोजन पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन एक साथ आयोजित होंगे
धामी सरकार का फिर चला बुलडोजर, उत्तराखंड में यहाँ सरकारी जमीन पर बनी मजार हटाई
उत्तराखंड: दूषित पानी से मचा हड़कंप, धामी सरकार ने 6 इंजीनियरों को किया सस्पेंड 
