श्रमजीवी पत्रकार यूनियन के होली मिलन कार्यक्रम में गीतों पर झूमे पत्रकार, नेता और अधिकारी
हल्द्वानी के मधुवन बैंकेट हॉल में आज श्रमजीवी पत्रकार यूनियन द्वारा होली मिलन समारोह आयोजित किया गया। जिसमें श्रमजीवी पत्रकार यूनियन के कार्यकारी अध्यक्ष दिनेश चंद्र शास्त्री और प्रदेश महामंत्री विश्वजीत नेगी ने शिरकत की। इस दौरान मुम्बई से आये टी सीरीज सिंगर हरेंद्र चौधरी और कुमाऊँनी गायिका बेबी प्रियंका ने अपने गानों से कार्यक्रम में समां बांधा होली मिलन समारोह का संचालन सोहानी शर्मा ने किया। इस दौरान सभी ने एक दूसरे को अबीर गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दी, वही पत्रकारों के साथ नेता और अधिकारी भी होली के गीतों में झूमते नजर आए। कार्यक्रम में मेयर गजराज बिष्ट, भाजपा प्रदेश मंत्री राकेश नैनवाल, कांग्रेस नेता ललित जोशी, सिटी मजिस्ट्रेट एपी बाजपेई, एसडीएम परितोष वर्मा, तहसीलदार सचिन कुमार, भाजपा युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष शशांक रावत, कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता दीपक बलूटिया, भाजपा जिला महामंत्री रंजन बर्गली, पूर्व राज्य मंत्री प्रकाश हरबोला, व्यापार मंडल अध्यक्ष योगेश शर्मा, भाजपा युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष कार्तिक घरबोला, भाजपा मंडल अध्यक्ष नीरज बिष्ट, भाजपा नेता महेश शर्मा और अधीक्षण अभियंता नवीन मिश्रा ने शिरकत की। इस दौरान श्रमजीवी पत्रकार यूनियन के जिलाध्यक्ष सर्वेंद्र बिष्ट और महानगर अध्यक्ष योगेश शर्मा ने सभी को होली की शुभकामनाएं देते हुए रंगो के पर्व होली को आपसी भाईचारे और
सौहार्द से मनाने की अपील की। इस दौरान प्रदेश उपाध्यक्ष तारा चंद्र जोशी, जिला महामंत्री भूपेंद्र रावत, नगर महामंत्री नवीन सक्सेना, वरिष्ठ पत्रकार गणेश जोशी, दीपक अधिकारी, हर्ष रावत, राहुल सिंह दरमवाल, दीप बिष्ट बाबा, डॉ ए एन तिवारी, शोएब खान, अंशुल डांगी, दीप नेगी, मनोज आर्य, नागेश दुबे, वंदना आर्य, रक्षित टंडन, श्रुति तिवारी सहित कई पत्रकार मौजूद रहे।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड : यहाँ गुरु जी हों गए निलंबित
देहरादून: प्रेमनगर में लूट के बाद पुलिस से भिड़े बदमाश, एक ढेर, SHO घायल
आज नैनीताल-हल्द्वानी दौरे पर सीएम धामी, कई कार्यक्रमों में रहेंगे शामिल
देहरादून: प्रेमनगर में पुलिस-बदमाशों के बीच मुठभेड़, SHO घायल, एक बदमाश ढेर
चम्पावत : विपिन पंत ने संभाला चंपावत एसडीएम का कार्यभार
पौड़ी सांसद अनिल बलूनी ने पूरी की क्षेत्रवासियों की मांग, रामनगर में रुकेगी दिल्ली एक्सप्रेस ट्रेन
नैनीताल में दूसरे दिन भी चला सख्त चेकिंग अभियान, 429 चालान, 22 वाहन सीज
उत्तराखंड: जल जीवन मिशन 2.0 को मिली रफ्तार, केंद्र-राज्य के बीच एमओयू
उत्तराखंड: उत्तराखंड वन विकास निगम के 25 साल पूरे, सीएम धामी ने लॉन्च किया “Himkaashth” प्लेटफॉर्म 
