Job News- ITBP में 12वीं पास के लिए निकली बम्पर भर्ती, 8 जून से शुरू होंगे आवेदन

KhabarPahad-App
खबर शेयर करें -

ITBP Recruitment 2022- भारत तिब्बत सीमा पुलिस (ITBP) ने हेड कांस्टेबल (HC) और असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर (ASI) के पदों (ITBP Recruitment 2022) को भरने के लिए आवेदन मांगे हैं. इच्छुक एवं योग्य उम्मीदवार जो इन पदों (ITBP Recruitment 2022) के लिए आवेदन करना चाहते हैं, वे ITBP की आधिकारिक वेबसाइट recruitment.itbpolice.nic.in पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं. इन पदों (ITBP Recruitment 2022) के लिए कल यानी 8 जून से आवेदन प्रक्रिया शुरू होगी।

आईटीबीपी के इन विभिन्न पदों पर ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 8 जून 2022 से शुरू हो जाएगी। ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तारीख 7 जुलाई 2022 निर्धारित की गई है। सभी उम्मीदवारों को 7 जुलाई तक आवेदन शुल्क जमा करके फॉर्म कंप्लीट करना होगा. इसके बाद आवेदन कर लिंक इनएक्टिव हो जाएगा।

ADVERTISEMENTS

योग्यता– हेड कांस्टेबल- किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं पास होना चाहिए. अंग्रेजी में टाइपिंग स्पीड 30 शब्द प्रति मिनट और हिंदी में 30 शब्द प्रति मिनट की स्पीड होनी चाहिए। ASI स्टेनोग्राफर-किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं पास होना चाहिए. 80 शब्द प्रति मिनट पर 10 मिनट का डिक्टेशन और कंप्यूटर पर अंग्रेजी में 50 शब्द प्रति मिनट और हिंदी में 65 मिनट का ट्रांसक्रिप्शन होना चाहिए। कुछ पदों पर उम्र सीमा 18 से 25 साल तक निर्धारित की गई है, जबकि कुछ पदों पर अधिकतम उम्र सीमा 35 साल है। रिजर्व कैटेगरी के उम्मीदवारों को उम्र सीमा में छूट मिलेगी।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: रेखा आर्य ने पति के 210 करोड़ के आरोपों पर दिया जवाब, गोल्ज्यू देवता की कसम खाकर कही ये बात
यह भी पढ़ें 👉  अक्षय कुमार मसूरी में, जाह्नवी कपूर नैनीताल में, जानिए क्यों बॉलीवुड को पसंद आ रहा उत्तराखंड

इसके अलावा उम्मीदवार http://www.davp.nic.in/WriteReadData/ADS और http://www.davp.nic.in/WriteReadData/ADS/eng_19143_2_2223b.pdf पर क्लिक करके भी इन पदों (ITBP Recruitment 2022) के लिए आवेदन कर सकते हैं। साथ ही इस लिंक के जरिए भी आधिकारिक नोटिफिकेशन (ITBP Recruitment 2022) को भी चेक कर सकते हैं। इस भर्ती (ITBP Recruitment 2022) प्रक्रिया के तहत कुल 286 रिक्त पदों को भरा जाएगा।

ADVERTISEMENTSAd
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें