ISRO Recruitment 2023: इसरो विक्रम साराभाई अंतरिक्ष केंद्र (VSSC) ने तकनीशियन-ए, ड्राफ्ट्समैन-बी और रेडियोग्राफर-ए के पदों (ISRO Recruitment 2023) को भरने के लिए आवेदन मांगे हैं. इच्छुक एवं योग्य उम्मीदवार जो भी इन पदों के लिए आवेदन करना चाहते हैं, वे ISRO की आधिकारिक वेबसाइट vssc.gov.in या isro.gov.in पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं. इन पदों (ISRO Recruitment) के लिए आवेदन प्रक्रिया 4 मई से शुरू होगी और आवेदन फॉर्म जमा करने की अंतिम तिथि 18 मई है. इस भर्ती प्रक्रिया के तहत कुल 49 पदों को भरा जाएगा.
ये भर्ती अभियान संस्थान में 49 पद पर भर्ती के लिए चलाया जाएगा. अभियान के तहत टेकनीशियन-ए के 43 पद, 5 रिक्तियां ड्राफ्ट्समैन-बी पद के लिए और रेडियोग्राफर के पद 1 रिक्ति तय की गई है.
शैक्षिक योग्यता-उम्मीदवारों के पास किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड या संस्थान से कक्षा 10वीं पास होने के साथ संबंधित ट्रेड में ITI सर्टिफिकेट होना चाहिए.उम्मीदवारों जो भी इन पदों के लिए आवेदन करना चाहते हैं, उनकी आयुसीमा 35 वर्ष होनी चाहिए.
आवेदन शुल्क-इस भर्ती अभियान के लिए सामान्य व ओबीसी वर्ग के उम्मीदवारों को 100 रुपये का शुल्क देना होगा. जबकि आरक्षित श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क शून्य रुपये तय किया गया है. अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार आधिकारिक साइट की मदद ले सकते हैं.

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



दलेर मेहंदी विवाद: सीएम धामी ने की मीका सिंह से बातचीत, जानिए क्या कहा
रामनगर में नवविवाहिता की हत्या का आरोप, पति समेत चार गिरफ्तार
देहरादून :(बड़ी खबर) धामी कैबिनेट की बैठक खत्म, इन मसलों पर हुए फैसले
उत्तराखंड: रेखा आर्या-गिरधारी लाल विवाद पर सीएम धामी का बयान, बोले- 22 साल साथ रहे तो अब आरोप क्यों?
उत्तराखंड में 23 अक्टूबर से EVM की जांच, 12 नवंबर से मतदाता सूची में नाम जुड़वाने का अभियान
मदरसों में हिंदी-अंग्रेजी के साथ धार्मिक शिक्षा भी, धामी सरकार ने तय किए नया सिलेबस
अब AI भी बोलेगा उत्तराखंड की बोली! CM धामी ने लॉन्च किया खास पोर्टल
मरीजों को समय पर मिलेगी मदद? उत्तराखंड में 108 एम्बुलेंस सेवा को लेकर सरकार का बड़ा कदम
पिथौरागढ़ की महिला बुनकरों का हुनर देखिए, ऊनी कालीनों पर उकेरी पीएम मोदी और सीएम धामी की तस्वीर 
