उत्तराखंड- यहां महिला का अश्लील वीडियो बना भेज दिया उसके पति को

KhabarPahad-App
खबर शेयर करें -

Haridwar News: उत्तराखंड के हरिद्वार जनपद अंतर्गत
सिडकुल क्षेत्र के एक गांव में महिला के अश्लील फोटो और वीडियो बनाकर उसके पति को भेज दिए। पीड़िता के पति ने पुलिस से कार्रवाई की गुहार लगाई। जिस पर पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। महिला का वीडियो इंटरनेट मीडिया पर भी वायरल हो रहा है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

पुलिस के मुताबिक, थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला के पति ने पुलिस को शिकायत देकर बताया कि कुछ दिन पहले गांव का निवासी अहसान उसकी पत्नी को बुलाकर अपने घर ले गया। जहां गांव के ही दो युवक दिलशान और गुलाम पहले से मौजूद थे।

ADVERTISEMENTS

महिला ने तीनों से उसे घर पर बुलाने का कारण पूछा। आरोप है कि दिलशान ने डरा धमकाकर जबरन नशीला पदार्थ खिला दिया। इसके बाद वह बेहोश हो गई। काफी देर बाद होश आया तो आरोपित उसकी अश्लील वीडियो और फोटो बना चुके थे।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी बेस अस्पताल की खिड़की से कूदकर फरार हुआ दुष्कर्म का आरोपी किशोर मचा हड़कम्प

आरोप है कि तीनों ने उसकी अश्लील वीडियो और फोटो वायरल करते हुए पति के मोबाइल पर भेज दिए। पूरे गांव में ये बात आग की तरफ फैल गई। जिससे महिला व उसके पति को शर्मिंदगी उठानी पड़ी।

यह भी पढ़ें 👉  धामी सरकार में छह अधिकारियों को मिला प्रमोशन, जानिए कौन-कौन शामिल

महिला के पति ने थाने पहुंचकर पुलिस को शिकायत दी। थाना प्रभारी रमेश सिंह तनवार ने बताया कि आरोपित अहसान, दिलशान व गुलाम के खिलाफ आइटी एक्ट सहित अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

ADVERTISEMENTSAd
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें