DU Job Mela Online Registration: दिल्ली में रहने वाले बेरोजगार युवाओं के लिए अच्छी खबर है, क्योंकि दिल्ली यूनिवर्सिटी द्वारा रोजगार मेले का आयोजन होने वाला है। डीयू में रोजगार मेला 18 और 19 अप्रैल तक चलेगा और इससे पहले उम्मीदवार रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। इस मेले में आने के लिए उम्मीदवारों को रजिस्ट्रेशन कराना होगा.उम्मीदवार 15 अप्रैल तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इस बात की जानकारी दिल्ली यूनिवर्सिटी ने ट्वीट कर दी है। रोजगार की तलाश कर रहे युवाओं को ऑफिशियल वेबसाइट placement.du.ac.in. पर जाकर रजिस्ट्रेशन करना होगा।
फॉर्म ओपन होने के बाद उम्मीदवार को सभी विवरण और दस्तावेज के डिटेल को भरना होगा, जिसके बाद फॉर्म कंप्लीट हो जाने के बाद उसका प्रिंट अपने पास रख सकते हैं। सुबह 10 बजे से यह प्लेसमेंट ड्राइव शुरू होगी। इस मेले में दिल्ली यूनिवर्सिटी के कॉलेज ते ग्रैजुएट और पोस्टग्रेजुएट स्टूडेंट्स भाग ले सकते है। इसके अलावा ग्रेजुएशन और पोस्ट ग्रेजुएट के लास्ट ईयर वाले स्टूडेंट्स भी अप्लाई कर सकते हैं। डीयू के कांस्टीट्यूट कॉलेज, डिपार्टमेंट इंस्टीट्यूट के रेगुलर कोर्स वाले छात्र भी इस रोजगार मेले के लिए आवेदन कर सकते हैं। इसके अलावा ये रोजगार मेला उन स्टूडेंट्स के लिए भी फायदेमंद है जो इंर्टनशिप करना चाहते हैं। रजिस्ट्रेशन करने के लिए उम्मीदवारों को 100 रु जमा करना होगा। रजिस्ट्रेशन करने के लिए उम्मीदवारों को नीचे दिए गए स्टेप्स की मदद ले सकते हैं।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड : होली पर ऐसा रहेगा मौसम
हल्द्वानी: (बधाई) इंस्पायर अवार्ड के लिए कनिका और आरुष का चयन
उत्तराखण्ड : चौकीदार के एक पद के लिए लाइन में 20 बेरोजगार
नैनीताल :(बड़ी खबर) ड्यूटी के दौरान घायल आरक्षी संजय कुमार का निधन, नैनीताल पुलिस महकमे में शोक
उत्तराखंड में सचिवों का बड़ा फेरबदल, कई विभागों की जिम्मेदारी बदली
ईरान-इजराइल तनाव के बीच सतर्क उत्तराखंड सरकार
उत्तराखंड : यात्रियों के लिए खुशखबरी, तीन महीने बाद फिर दौड़ीं 26 ट्रेनें
उत्तराखंड :(बधाई) कपकोट सरकारी स्कूल के सभी 42 विद्यार्थी सैनिक स्कूल की प्रवेश परीक्षा में सफल
नैनीताल : जिले में RTE के तहत इस तारीख़ से होंगे ONLINE आवेदन
देहरादून:(बड़ी खबर) इन कर्मियों को दो महीने से नहीं मिला वेतन 
