Dehradun , Uttarakhand Weather Update: उत्तराखंड के पर्वतीय जिलों में बारिश का दौर जारी है वहीं मैदानी इलाकों में मौसम शुष्क बना हुआ है।
इन दिनों उत्तराखंड के पर्वतीय इलाकों में हर रोज बारिश हो रही है। ऊंचाई वाले इलाकों में बदरीनाथ, हेमकुंड, केदारनाथ सहित पिथौरागढ़ की ऊंची चोटियों में बर्फबारी भी हो रही है। चमोली जिले के आपदा प्रबंधन प्राधिकरण कार्यालय ने तो 3500 मीटर या उससे अधिक ऊंचाई पर एवलांच की चेतावनी दी है। ऐसे में सतर्क रहने को कहा गया है। राज्य में आज ओलावृष्टि, बिजली चकमने का यलो अलर्ट जारी किया गया है।

मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक अगले 24 घंटे राज्य में हल्का पश्चिमी विक्षोभ के एक्टिव रहने की संभावना है जिसके चलते 4 अप्रैल को पहाड़ से लेकर मैदान तक आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे ,राज्य के उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर, पिथौरागढ़ जिले में हल्की से मध्यम बारिश गर्जन के साथ हो सकती है। शेष जिलों में भी कुछ स्थानों पर बहुत हल्की बारिश की संभावना है। ओलावृष्टि और बिजली चमकने की घटनाएं भी हो सकती हैं। ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी भी देखी जा सकती है। पांच अप्रैल से राज्य में अगले कुछ दिनों तक के लिए मौसम शुष्क रहने की संभावना है।


अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



हल्द्वानी: MBPG के पीएचडी के छात्र रहे डॉ जितेंद्र का ICSSR फेलोशिप के लिए चयन
हल्द्वानी : भवन मानचित्र स्वीकृति की NOC के लिए नहीं काटने पड़ेंगे विभागों के चक्कर
उत्तराखंड : सिम के दुरुपयोग पर होगी सख्त कार्रवाई, तीन साल तक जेल और 50 लाख रुपये तक जुर्माना
देहरादून में पति ने पत्नी को मारी गोली, हत्या के बाद पुलिस को फोन कर हुआ फरार
उत्तराखंड में बारिश में कमी, तापमान में बढ़ोतरी; कई जिलों में हल्की बारिश के आसार
देहरादून :हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा 2027: आवेदन में सुधार के लिए आज से खुला पोर्टल
देहरादून: एक आईपीएस समेत 14 पुलिस अधिकारियों के तबादले, कई जिलों में नई तैनाती
पहली बार, भारत रिन्यूएबल एनर्जी समिट एंड एक्सपो 2026 में ISA असेंबली और ग्रीन हाइड्रोजन पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन एक साथ आयोजित होंगे
धामी सरकार का फिर चला बुलडोजर, उत्तराखंड में यहाँ सरकारी जमीन पर बनी मजार हटाई
उत्तराखंड: दूषित पानी से मचा हड़कंप, धामी सरकार ने 6 इंजीनियरों को किया सस्पेंड 
