किच्छा – इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा जेईई मेन का रिजल्ट सोमवार सुबह जारी कर दिया है। उधम सिंह नगर के किच्छा के रहने वाले भारतीयम इंटरनेशनल स्कूल के मेधावी कक्षा 12 के छात्र गौतम अरोरा ने जेईई मेन्स में उत्तराखंड टॉप कर क्षेत्र का नाम रोशन किया।
गौतम ने 99.916 प्रतिशत अंक हासिल कर इतिहास रच दिया। गौतम की उपलब्धि पर उनके परिवार, स्कूल सहित पूरे प्रदेश में खुशी की लहर है।कोचिंग के दौरान मिलने वाली पाठ्य सामग्री के साथ ही लगातार मॉक टेस्ट के माध्यम से अपनी प्रतिभा को निखारने का काम गौतम ने किया। उसकी लगन को देख अध्यापकों को भी उससे कुछ इस तरह के परिणाम की उम्मीद पहले से ही थी।
गौतम के पिता चरणजीत अरोरा ने बेटे की सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त की। गौतम अपनी पढ़ाई के प्रति लगातार समर्पण भाव के साथ प्रयास से सफलता हासिल की है गौतम की उपलब्धि पर विद्यालय प्रबंधक में भी खुशी की लहर है।
इस बार 14 स्टूडेंट्स ने पूरे 100 परसेंटाइल हासिल किए हैं। इन टॉपरों में तेलंगाना के सबसे ज्यादा छार छात्र हैं। आंध्र प्रदेश से तीन छात्र इस लिस्ट में हैं। उत्तर प्रदेश से सुमित्रा गर्ग, पंजाब से मृणाल गर्ग, हरियाणा से सार्थक माहेश्वरी, झारखंड से कुशाग्र श्रीवास्तव, जबकि उत्तराखंड से गौतम अरोड़ा ने उत्तराखंड टॉप किया है।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



हल्द्वानी :(बड़ी खबर) राष्ट्रीय पैरा खिलाड़ी भुवन गुणवंत ने एक बार फिर लहराया परचम
हल्द्वानी: बार एसोसिएशन हल्द्वानी के चुनाव परिणाम देर रात घोषित
देहरादून: 32 बेसिक शिक्षकों की एलटी कैडर में पदोन्नति
Uttrakhand: प्रशासनिक फेरबदल, कई जिलों में बदले निरीक्षक
हल्द्वानी : हल्द्वानी से लापता हुए 3 स्कूली छात्र
उत्तराखंड खनन विभाग को मिला गोल्ड अवॉर्ड
उत्तराखंड: 25 हजार की घूस लेते पकड़ा गया फारेस्टर, सतर्कता टीम का बड़ा एक्शन
उत्तराखंड: जनता की शिकायतों पर सख्त आयुक्त, तुरंत कार्रवाई के दिए निर्देश
रुद्रपुर :(बड़ी खबर) IG कुमाऊं रिद्धिम अग्रवाल का “मिशन संवाद” हो रहा सफल
सीएम धामी के एक के बाद एक बड़े फैसले, उत्तराखंड में विकास की रफ्तार हुई तेज 

