देहरादून- प्रदेश के विद्यार्थियों की सुरक्षा के लिए एक नया प्रयास किया जा रहा है। आने वाले समय में स्कूली बच्चों पर नजर रखने के लिए बसों और बहन में जीपीएस लगाने की कवायद की जा रही है। जिसकी मॉनिटरिंग परिवहन विभाग में बने कंट्रोल रूम से की जाएगी। किसी भी तरह की अप्रिय घटना का भी पता जीपीएस के द्वारा लगाया जा सकेगा।
आज के दौर में अधिकतर बच्चे बसों से ही स्कूल जाते हैं। वैन का संचालन भी पहले से ज्यादा बढ़ गया है। उत्तराखंड में करीब 5000 से अधिक स्कूल बस और इतनी ही वैन चल रही हैं। ऐसे में इन पर नजर रखना जरूरी है। कई बार इनका प्रयोग स्कूल प्रबंधन व्यवसाय के रूप में भी करते हैं। खासकर छुट्टियों में ये दखने को मिलता है।
कई बार ऐसा सामने आया है कि स्कूली बस और वैन में विद्यार्थियों के साथ गलत व्यवहार किया जाता है। इन मामलों का कोई तथ्य सामने नहीं आ पाता इसीलिए कार्यवाही होने में भी देर लगती है। लेकिन अब ऐसा नहीं होगा। अब परिवहन विभाग सभी ऐसे वाहनों पर जीपीएस लगाने की तैयारी कर रहा है। जीपीएस को परिवहन विभाग के सॉफ्टवेयर से जोड़ा जाएगा। ताकि वाहनों की सही स्थिति तुरंत कंट्रोल रूम तक पहुंच सके और बच्चे सुरक्षित रह सकें।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड : यहाँ सैनिक स्कूल प्रवेश परीक्षा में रिदित, अभिनय, अंशुमन,कार्तिक और शिवांश नें किया कमाल
उत्तराखंड : यहां आंगनबाड़ी राशन सेंट्रल गोदाम पर छापा, बाल श्रमिक मिलने से हड़कंप
उत्तराखंड: इंसानियत शर्मसार: सड़क हादसे के मृतक के शव से मोबाइल और अंगूठी उड़ाने वाले दो ‘गिद्ध’ गिरफ्तार
उत्तराखंड पुलिस में पदोन्नति की लहर: 10 निरीक्षकों को मिला सीओ पद का तोहफा
उत्तराखंड : (दुखद) सड़क हादसे में लोक गायिका रिंकू राणा का निधन
उत्तराखंड- यहां पति ही निकला पत्नी का कातिल, सोती हुई पत्नी का मुँह कम्बल से दबाया और ले ली जान
हल्द्वानी :(बधाई) संजय और ललित का इंस्पायर अवार्ड 2025-26 में चयन, जानिये कामयाबी….
उत्तराखंड: यहां कड़क धूप का असर, एक बार फिर बदलेगा मौसम का मिजाज
उत्तराखंड : यहां घर मे घुसा चोर शराब को देख बदली नीयत,मनाई पार्टी नशा चढ़ा तो भीतर ही गहरी नींद में सो गया,
उत्तराखंड: यहां सीएनजी से भरे दो ट्रकों की भिड़ंत, पुलिस की मुस्तैदी से टला बड़ा विस्फोट 

