देहरादून: मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. बीवीआरसी पुरुषोत्तम ने राज्य के सभी राजनैतिक दलों के साथ सचिवालय में बैठक की। बैठक का मुख्य उद्देश्य आगामी विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) में बूथ लेवल एजेंट्स (BLA) की शत-प्रतिशत तैनाती सुनिश्चित करना था।
मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. पुरुषोत्तम ने कहा कि निर्वाचन प्रक्रिया में मतदाताओं के साथ-साथ राजनैतिक दलों की भूमिका बेहद अहम है। उन्होंने कहा कि फिलहाल प्रदेश में 11,733 बूथों के मुकाबले केवल 4,155 बीएलए नियुक्त हैं। उन्होंने सभी दलों से अपील की कि 31 दिसंबर तक सभी बूथों पर अपने एजेंटों की तैनाती पूरी करें।
मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि प्री-SIR फेज में 40 वर्ष तक के ऐसे मतदाता, जिनके नाम 2003 की मतदाता सूची में दर्ज थे…उन्हें सीधे BLA एप के माध्यम से मैप किया जाएगा। वहीं 40 वर्ष से कम आयु के मतदाताओं की जानकारी उनके माता-पिता या दादा-दादी के आधार पर अपडेट की जाएगी।
मतदाता सूची की जांच और नाम की पुष्टि के लिए नागरिक 2003 की मतदाता सूची www.ceo.uk.gov.in और www.voters.eci.gov.in पर देख सकते हैं।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



हल्द्वानी : दीपावली पर क्षेत्रवासियों को मिली बड़ी सौगात, कलसिया नाले पर वैली ब्रिज से शुरू हुआ यातायात
देहरादून : (बड़ी खबर) लोअर PCS की भर्ती आई
अमित शाह ने उत्तराखंड पुलिस को दिया राष्ट्रपति पुलिस निशान, देश का 16वां राज्य बना उत्तराखंड
भाजपा में भीमताल सीट को लेकर दावेदारी शुरू, कमलेश भट्ट ने संगठन के सामने रखी अपनी बात
अग्निवीर योजना खत्म कर सेना में नियमित भर्ती बहाल करे केंद्र, यशपाल आर्य ने उठाई मांग
हिमाचल से दोगुने बजट वाला हुआ उत्तराखंड! अमित शाह के सामने CM धामी ने गिनाईं प्रदेश की उपलब्धियां
देहरादून में अमित शाह ने राहुल गांधी को लेकर क्या कहा? कांग्रेस पर भी साधा निशाना, पढ़िए पूरा संबोधन
CM धामी ने दी फिल्म पुरस्कारों को मंजूरी, नरेंद्र सिंह नेगी और हेमंत पांडे को मिलेगा खास सम्मान
हल्द्वानी बाजार के इन छह चौराहों से नहीं मिलेगी वाहनों को एंट्री
हल्द्वानी में स्मार्ट मीटर लगने के बाद लस्सी की दुकान का आया 65 लाख का बिल, व्यापारी परेशान 
