उत्तराखंड: यहां मजदूरों से कराये जा रहें निर्माण कार्य पर रोक लगाने के जारी हुए निर्देश

KhabarPahad-App
खबर शेयर करें -

जिला प्रशासन द्वारा उच्च हिमालयी क्षेत्रों में ट्रेकिंग गतिविधियों सहित जोखिम वाली जगहों पर मजदूरों से कराये जा रहें निर्माण कार्य पर रोक लगाने के जारी हुए निर्देश।

चमोली- भारतीय मौसम विभाग द्वारा प्राप्त पूर्वानुमान के अनुसार 05 से 07 अक्टूबर, 2025 तक जनपद चमोली सहित प्रदेश के अन्य जनपदों में भारी से बहुत भारी वर्षा होने की संभावना है। जिसे देखते हुये जिला प्रशासन द्वारा उच्च हिमालयी क्षेत्रों ट्रेकिंग गतिविधियों पर रोक लगाने के साथ साथ सभी विभागों एवं कार्यदायी संस्थाओं को जोखिम वाली जगहों पर मजदूरों से कराये जा रहें निर्माण कार्य पर रोक लगाने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही पूर्व में दी गई ट्रेकिंग अनुमतियाँ तत्काल प्रभाव से निरस्त कर दी गई हैं।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  देहरादून :(बड़ी खबर) उपनल कर्मचारियों को न्यूनतम वेतन और महंगाई भत्ते का रास्ता साफ, सरकार ने जारी किए निर्देश
Ad

अपर जिलाधिकारी विवेक प्रकाश ने जनपदवासियों से अपील की है कि भारी वर्षा की स्थिति को देखते हुए सभी लोग सतर्कता और सावधानी बरतें। उन्होंने कहा कि विशेषकर ऊँचाई वाले क्षेत्रों तथा संवेदनशील इलाकों में अनावश्यक आवाजाही से बचें।उन्होंने यह भी कहा कि भारी वर्षा की स्थिति में भूस्खलन, मार्ग अवरोध और नदी-नालों के जलस्तर में वृद्धि की संभावना रहती है, अतः लोग जोखिम भरे क्षेत्रों से दूर रहें, अफवाहों पर ध्यान न दें और केवल प्रशासन द्वारा जारी आधिकारिक सूचनाओं पर ही भरोसा करें।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी: हादसों का हाईवे मोतीनगर में फिर हुआ एक्सीडेंट,मचा हड़कंप
यह भी पढ़ें 👉  दिल्ली से सीएम धामी ने चारधाम यात्रा पर लिया बड़ा अपडेट, अधिकारियों को दिए ये सख्त निर्देश
Ad AdAd Ad
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें