नैनीताल- पौड़ी स्टाइल में नैनीताल की भी DM धीराज बदलेंगे तस्वीर, कहा सबकुछ ठीक रहा तो…

KhabarPahad-App
खबर शेयर करें -

नैनीताल- पौड़ी गढ़वाल में अपने काम से जिले को एक नई पहचान दिलाने वाले आईएएस धीरज सिंह अब नैनीताल में भी अलग विजन के साथ काम कर रहे हैं। नैनीताल के जिला अधिकारी नियुक्त होने के बाद, DM धीराज ने जहां लोकमहत्व को देखते हुए हल्द्वानी में फ्लाईओवर के सर्वे के निर्देश दिए तो वही ट्रैफिक का दबाव कम करने के लिए कठघरिया से सड़क को लेकर भी कार्रवाई भी शुरू की है। वही जिलाधिकारी द्वारा मुक्तेश्वर में पर्यटन सर्किट बनाने के लिए इको टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए भी कार्य शुरू कर दिया गया है, इसके अलावा पहाड़ों में आधुनिक सेब के बागान लगाने का कार्य में गति पकड़ चुका है।

यह भी पढ़ें 👉  सऊदी अरब में फंसे टिहरी के इंद्रमणि नौटियाल की वापसी के लिए CM धामी ने विदेश मंत्री को लिखा पत्र

वही पर्यटन के क्षेत्र में विश्व के मानचित्र में अपनी पहचान रखने वाले नैनीताल में भी DM धीराज पौड़ी स्टाइल में काम करते नजर आ रहे हैं। काम के अपने अनोखे अंदाज के लिए जाने जाने वाले जिलाधिकारी धीरज सिंह ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट से नैनीताल के बड़ा बाजार का रामलीला मैदान का लेआउट चित्र शेयर करते हुए लिखा कि अगर सब कुछ ठीक रहा तो ऐसा नजर आएगा बड़ा बाजार का रामलीला मैदान।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: 33 करोड़ के नए पुल पर क्यों भड़के लोग? बेलनी में सड़क पर उतरे व्यापारी और स्थानीय लोग

इसमें पूर्व जिलाधिकारी ने नैनीताल के बाजार में पैदल भ्रमण करते हुए राजा क्लब, बड़ा बाजार, रामलीला मैदान, फ्रूट बाजार का निरीक्षण किया, बाजार में हेरिटेज स्ट्रीट के साथ-साथ बाजार को पर्वतीय लुक में ढालने का प्रयास और दुकानों को यूरोपियन शैली में बनाए जाने की कवायद शुरू की जा रही है हालांकि इस संबंध में 4 मार्च को बैठक में अंतिम निर्णय लिया जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  नरेंद्र सिंह नेगी के जन्मदिन पर CM धामी का बड़ा ऐलान, उत्तराखंड की संस्कृति को लेकर कही ये बात
ADVERTISEMENTSAd Ad
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें

1 thought on “नैनीताल- पौड़ी स्टाइल में नैनीताल की भी DM धीराज बदलेंगे तस्वीर, कहा सबकुछ ठीक रहा तो…

  1. Wonderful!👌👌👍👍 we can expect the best possible from Dhiraaj JI who is very innovative with extraordinary ideas! “ Dhiraaj can make things possible”!

Comments are closed.