Haldwani News- हल्द्वानी के नगर निगम के ठीक पीछे आनंद बाग कॉलोनी में उस वक्त कॉलोनी के लोग टेंशन में आ गए, जब उन्होंने बिजली की लाइन के तार में विशालकाय सांप को चलते हुए देखा, जिसके बाद वन विभाग को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम में बमुश्किल बिजली की तार से सांप को रेस्क्यू करा।
जानकारी के मुताबिक मंगलवार की शाम 5:30 बजे आनंद बाग कॉलोनी के तनुजा जोशी,तरुण अधिकारी, चेतन घिल्डियाल द्वारा जानकारी दी गई कि बिजली के तार में विशालकाय सांप चल रहा है जिस पर वन विभाग के हल्द्वानी रेंज के कमल सिंह वन बीट अधिकारी पहुंचे और सीढ़ियां लगाने के बाद काफी मशक्कत के बाद विशालकाय सांप को रेस्क्यू किया गया।
नेवलों के हमले से बचने के लिए बिजली की लाइन पर चढ़ गया था सांप
स्थानीय लोगों ने बताया कि नेवलों द्वारा सांप को काटने का प्रयास किया गया था लिहाजा खुद को बचाने के लिए पेड़ में चढ़ते हुए सांप बिजली की तार तक पहुंच गया और बिजली की तार पर आगे चलने लगा। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि किस तरह बमुश्किल रेस्क्यू कर सांप को तार से निकाला गया।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



पहली बार हुआ ऐसा! CM धामी ने 200 अग्निवीरों के साथ किया सीधा संवाद
उत्तराखंड में हर परिवार को मिलेगी “देवभूमि परिवार आईडी”, विधानसभा में पेश हुआ बड़ा विधेयक
उत्तराखंड:(बधाई) किसान का बेटा भारतीय सेना में बना अफसर
नैनीताल :(बड़ी खबर) जिले में DM के निर्देश गैस की कालाबाजारी पर मारे ताबड़तोड़ छापे
उत्तराखंड: पूर्व उपनल कर्मियों के लिए खुशखबरी, सरकार ने बजट में रखे करोड़ों
उत्तराखंड: जंगलों की आग पर काबू पाने की तैयारी, सरकार ने शुरू किया बड़ा अभियान
धामी सरकार के 4 साल: 819 पंचायत भवन बने, 7 हजार किमी सड़कें हुईं गड्ढामुक्त
देहरादून : IFS अधिकारियों की छुट्टियों पर सख्ती, अब लंबी छुट्टी के लिए शासन की मंजूरी अनिवार्य 
