हल्द्वानी- लालकुआं कोतवाली के हल्दुचौड़ के शिवालिक पुरम इलाके से घर के बाहर व्यापारी से हुई लूट कांड का लालकुआं पुलिस ने खुलासा कर दिया है हल्द्वानी में प्रेस वार्ता करते हुए पुलिस अधिकारियों ने बताया कि इस घटना को अंजाम देने वाले 6 बदमाशों को नगदी और लाइसेंसी रिवाल्वर सहित पुलिस ने गिरफ्तार किया है इस घटना में प्रयुक्त होंडा सिटी कार सहित ₹100500 इसके अलावा दो तमंचे और एक देसी रिवाल्वर भी बरामद किया है इसके अलावा होंडा सिटी कार और मोटरसाइकिल भी पुलिस ने बरामद की है।
दरअसल शुक्रवार की रात को लालकुआं कोतवाली क्षेत्र के हल्दुचौड़ इलाके के शिवालिक पुरम कॉलोनी में अपने घर के बाहर कार सहित पहुंचे व्यापारी राजाराम शर्मा से अज्ञात बदमाशों ने पिस्टल की नोक पर डेढ़ लाख रुपए और लाइसेंसी रिवाल्वर लूट लिया था इस घटना के बाद से पुलिस और एसओजी मामले की छानबीन में जुट गई थी घटना के खुलासे के लिए पुलिस ने रुद्रपुर किच्छा बरेली शाहजहांपुर हरदोई सहित उत्तर प्रदेश के कई इलाकों में छापेमारी की।

इस बीच तलाशी अभियान में एक आरोपी दीपक और दूसरा अरुणेश को लालकुआं से ही गिरफ्तार कर लिया गया। जिनके पास से लूट की धनराशि और तमंचा भी बरामद हुआ है जिनसे पूछताछ पर पता चला कि इनके अन्य साथीयो ने इनसे सैटेलाइट सिटी बरेली में मिलने की योजना बनाई गई थी। जिस पर छापेमारी करने गई बरेली में गई टीमों को जानकारी दी गई जिसके बाद अन्य चार आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया गया जबकि एक अभी फरार बताया जा रहा है यह सभी आरोपी यूपी के रहने वाले हैं। इसके अलावा पुलिस को इस घटना के पीछे स्थानीय व्यक्ति की भूमिका षड्यंत्र के रूप में सामने आई है जिसके खिलाफ पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। और जांच की जा रही है।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



हल्द्वानी :(बड़ी खबर) राष्ट्रीय पैरा खिलाड़ी भुवन गुणवंत ने एक बार फिर लहराया परचम
हल्द्वानी: बार एसोसिएशन हल्द्वानी के चुनाव परिणाम देर रात घोषित
देहरादून: 32 बेसिक शिक्षकों की एलटी कैडर में पदोन्नति
Uttrakhand: प्रशासनिक फेरबदल, कई जिलों में बदले निरीक्षक
हल्द्वानी : हल्द्वानी से लापता हुए 3 स्कूली छात्र
उत्तराखंड खनन विभाग को मिला गोल्ड अवॉर्ड
उत्तराखंड: 25 हजार की घूस लेते पकड़ा गया फारेस्टर, सतर्कता टीम का बड़ा एक्शन
उत्तराखंड: जनता की शिकायतों पर सख्त आयुक्त, तुरंत कार्रवाई के दिए निर्देश
रुद्रपुर :(बड़ी खबर) IG कुमाऊं रिद्धिम अग्रवाल का “मिशन संवाद” हो रहा सफल
सीएम धामी के एक के बाद एक बड़े फैसले, उत्तराखंड में विकास की रफ्तार हुई तेज 
