- उत्तराखंड़ राष्ट्रीय राज मार्ग चौड़ीकरण में बाधक बनी अवैध मजार को हटाया
- देवभूमि के प्रवेश द्वार रुद्रपुर में बनी संरचना को नोटिस देकर हटाया
उधम सिंह नगर: देवभूमि के प्रवेश द्वार रुद्रपुर के इंदिरा चौक पर बनी अवैध मजार को राष्ट्रीय राजमार्ग और जिला प्रशासन ने हटा दिया। उक्त अवैध मजार को हटाने से पहले नोटिस जारी किया गया था।
जानकारी के मुताबिक एक ही नाम की कई अवैध मजारे होनी की सर्वे रिपोर्ट और राष्ट्रीय राज मार्ग के चौड़ीकरण में बाधक होने की वजह से उक्त अवैध मजार को हटाए जाने की कवायद पिछले कई दिनों से चल रही थी। उक्त नाम से यूपी में कई स्थानों पर फ्रेंचाइजी अवैध मजारे है।
आज सुबह तड़के की गई प्रशासनिक कार्रवाई में उक्त अवैध संरचना को हटाकर राष्ट्रीय राज मार्ग प्राधिकरण ने मार्ग चौड़ीकरण का काम तत्काल शुरू कर दिया। प्रोजेक्ट के मुताबिक ये चौराहा व्यस्त यातायात की वजह से जाम से ग्रसित रहता था अब इसे चौड़ा करके 6 लाइन का बनाया जा रहा है।
उत्तराखंड के प्रवेश द्वार के पहले चौराहे और यहां खटीमा पानीपत और दिल्ली अल्मोड़ा हाईवे का मिलन होता है जिसकारण इस पर भारी यातायात चलता है।
उक्त अवैध मजार को हटाने से पहले पुलिस प्रशासन ने कड़ी सुरक्षा लगाई थी और विद्युत आपूर्ति बंद करके जेसीबी मशीनों की रौशनी पर काम किया और आधे घंटे में उक्त काम को पूरा कर सड़क चौड़ीकरण का काम शुरू कर दिया।
एडीएम पंकज उपाध्याय ने बताया कि एन एच के अभियंताओं ने उक्त मार्ग को चौड़ा करने में आ रही बाधाओं का जिक्र किया था जिस पर आज उनके द्वारा कार्रवाई की गई, रोड चौड़ी कर चौराहे पर यातायात के प्रेशर को कम किया जाएगा।
उल्लेखनीय है कि उत्तराखंड की धामी सरकार भी तक 534 ऐसी अवैध संरचनाओं को हटा चुकी है।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड: सावधान! शेयर ट्रेडिंग के नाम पर बड़ा साइबर फ्रॉड, 37 लाख की ठगी
उत्तराखंड: शिक्षा निदेशालय में बवाल! निदेशक अजय कुमार नौडियाल पर जानलेवा हमला
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) हल्द्वानी में यूजीसी बिल का विरोध, सड़कों पर उतरे लोग
उत्तराखंड: सरकारी सहयोग से आत्मनिर्भर बनी प्रीति सैनी, घर से शुरू किया सफल कारोबार
देहरादून : गैरसैंण में लगती है ठंड, होती है ऑक्सीजन की कमी, भाजपा विधायक दलीप रावत ने सत्र से पहले जताई आपत्ति
ड्रैगन फ्रूट से कीवी तक…अब बदलने वाली है उत्तराखंड के किसानों की किस्मत!
केंद्र से उत्तराखण्ड को मिली 125 करोड़ की प्रोत्साहन राशि
हल्द्वानी: अतिक्रमण पर जल्द चलेगा बड़ा अभियान, ये है प्लान
हल्द्वानी : केपीएल में अब भिड़ेंगी पिथौरागढ़ वर्सेस नैनीताल
हल्द्वानी: सड़क चौड़ीकरण कार्य को गति देने के निर्देश, मंडी पुलिस चौकी शिफ्टिंग की प्रक्रिया तेज 
