- आईएफएस अफसर ने चौथी मंजिल से कूदकर जान दी
नई दिल्ली: चाणक्यपुरी इलाके में शुक्रवार सुबह चार मंजिला इमारत से कूदकर भारतीय विदेश सेवा (आईएफएस) के एक अधिकारी ने खुदकुशी कर ली। मृतक की पहचान 41 वर्षीय जितेंद्र रावत के तौर पर हुई है। मौके से सुसाइड नोट नहीं मिला है, लेकिन जांच में सामने आया है कि जितेंद्र अवसादग्रस्त थे।
देहरादून निवासी जितेंद्र रावत वर्ष 2011 बैच के आईएफएस अधिकारी थे। वह विदेश में तैनाती की अवधि पूरी करने के बाद छह माह से दिल्ली के विदेश सेवा कार्यालय में प्रवासियों से
■ अवसाद से ग्रस्त थे दून निवासी अधिकारी ■ बेटों की पढ़ाई के लिए दून में रह रहीं पत्नी
जुड़े मामले देख रहे थे। पुलिस अधिकारी ने बताया कि विदेश में तैनाती होने की वजह से पत्नी रीना रावत अपने दो बेटों को देहरादून में पढ़ा रही थीं। फिलहाल जितेंद्र रावत विदेश सेवा अधिकारियों के आवासीय फ्लैट की पहली मंजिल पर अपनी मां मंजू रावत के साथ रह रहे थे। शुक्रवार सुबह उन्होंने चौथी मंजिल स्थित छत से छलांग लगा दी।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



नैनीताल : हल्दूचौड़ सीएचसी में सुविधाओं का अभाव : हाईकोर्ट सख्त -सरकार से एक माह में प्रगति रिपोर्ट तलब
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) DM ने गैस वितरण को लेकर जारी किए नए आदेश
देहरादून :(बड़ी खबर) खुशखबरी, अल्मोड़ा में खुलेगा लैंग्वेज ट्रेनिंग सेंटर
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) DM के निर्देश, गैस की होम डिलीवरी होगी, गोदामों में लाइन लगाने की जरूरत नहीं है
देहरादून :(बड़ी खबर) सीएम पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर इस चौकी के सभी पुलिसकर्मी निलंबित
उत्तराखंड : शादी का आश्वासन देकर नौ साल तक बनाए शारीरिक संबंध
उत्तराखंड: विधानसभा में जनसंख्या नियंत्रण कानून की मांग
उत्तराखंड :(दुखद) कक्षा 2 के छात्र की मौत, 4 बच्चे घायल
हल्द्वानी : एलएलसी 2026: इंडिया टाइगर्स ने रॉयल राइडर्स पंजाब को 20 रनों से हराया
उत्तराखंड: मसूरी में बजेगी शहनाई! Kuldeep yadav की शाही शादी में जुटेंगे क्रिकेट के बड़े सितारे 

