- कैंची धाम आश्रम के समीप लाइसेंसी हथियार से चली गोली, होटल कर्मचारी की मौत।
नैनीताल- उत्तराखण्ड में नैनीताल के कैंचींधाम के समीप गोली लगने से होटल कर्मचारी की हत्या। फोरेंसिक टीम सैम्पल ले रही है और पुलिस साक्ष्य जुटाने में जुटी है।
नैनीताल के कैंचींधाम आश्रम के समीप शुक्रवार रात एक निजी होटल में कुछ लोग बैठे थे। उसी क्षेत्र और आसपास के रहने वाले लोगों के बीच एक लाइसेंसी हत्यार को लेकर वार्ता चल रही थी। अचानक हत्यार की खींचातानी में एक्सिडेंटल गोली चल गई। गोली, बेतालघाट निवासी टैक्सी चालक 36 वर्षीय आनंद सिंह के गले में लग गई।
अत्यधिक रक्त रिसाव से आनंद की जान चली गई। सूचना मिलने के बाद घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने जानकारी के आधार पर हत्यार को घर से बरामद कर लिया है। बताया जा रहा है कि हत्यार रमेश किरौला के नाम दर्ज है, जिसके बच्चों को आनंद स्कूल लाता ले जाता था।
एस.पी.क्राइम जगदीश चंद्र ने बताया कि घटनास्थल पर फोरेंसिक टीम नमूने ले रही है और घटना में साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं। इसके बाद शव को पोस्ट मॉर्टम के लिए भेजा जाएगा और परिजनों से मिलने वाली शिकायत के आधार पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड: यहां 65 से अधिक देशों के साहित्यकार जुड़े, 30 नवोदित रचनाकार अलंकृत
उत्तराखंड : गदरपुर में एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई, मेडिकल स्टोर से भारी मात्रा में नशीली दवाएं बरामद
उत्तराखंड: यहां ब्लेड से उठाया आत्मघाती कदम
उत्तराखंड : होली पर ऐसा रहेगा मौसम
हल्द्वानी: (बधाई) इंस्पायर अवार्ड के लिए कनिका और आरुष का चयन
उत्तराखण्ड : चौकीदार के एक पद के लिए लाइन में 20 बेरोजगार
नैनीताल :(बड़ी खबर) ड्यूटी के दौरान घायल आरक्षी संजय कुमार का निधन, नैनीताल पुलिस महकमे में शोक
उत्तराखंड में सचिवों का बड़ा फेरबदल, कई विभागों की जिम्मेदारी बदली
ईरान-इजराइल तनाव के बीच सतर्क उत्तराखंड सरकार
उत्तराखंड : यात्रियों के लिए खुशखबरी, तीन महीने बाद फिर दौड़ीं 26 ट्रेनें 
