Max vehicle accident

उत्तराखंड: यहाँ दिवाली पर घर लौट रहे 4 मजदूरों की हुई दर्दनाक मौत !

KhabarPahad-App
खबर शेयर करें -

नानकमत्ता: शनिवार सुबह नानकमत्ता के पास एक सड़क हादसे में चार मजदूरों की मौत हो गई जबकि तीन लोग घायल हो गए। हादसा उस समय हुआ जब मजदूर दिवाली पर अपने घर लौट रहे थे।

संभल जिले के हसनगढ़ और अमरोहा के रहने वाले सात मजदूर ट्रैक्टर-ट्रॉली से जा रहे थे। जब वे नानकसागर डैम के पास एक मोड़ पर पहुंचे, तो सामने से आ रही तेज रफ्तार पिकअप वाहन ने ट्रैक्टर-ट्रॉली को टक्कर मार दी। टक्कर से ट्रॉली पलट गई और सभी मजदूर घायल हो गए।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय में दाखिले बढ़े, 17 दिन में परीक्षा परिणाम, अब इन कार्यक्रमों की तैयारी

सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और सभी घायलों को 108 एंबुलेंस से खटीमा अस्पताल भेजा गया। वहां अखिलेश को मृत घोषित कर दिया गया। इलाज के दौरान गुरुमुख और जयवीर (पुत्र श्यामलाल) की भी मौत हो गई। गंभीर रूप से घायल शीशपाल को हल्द्वानी रेफर किया गया…लेकिन रास्ते में ही उसकी सितारगंज के पास मौत हो गई। बाकी तीन घायल मजदूरों….जयवीर (पुत्र धर्मेंद्र), प्रदीप और पुरुषोत्तम  का इलाज चल रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  धामी सरकार ने आपदा प्रभावित परिवारों से लेकर विकास कार्यों तक, लाखों रुपये किए मंजूर
यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में नर्सिंग की बढ़ीं सीटें, विदेशों में भी मिल रहीं नौकरियां

चारों शवों का पोस्टमार्टम किया जा रहा है…और पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

ADVERTISEMENTSAd
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें