देहरादून: शहर में तेज रफ्तार और लापरवाही से वाहन चलाने के चलते एक बार फिर एक परिवार का चिराग बुझ गया। तीन अलग-अलग सड़क हादसों ने देहरादून को झकझोर दिया एक में 17 साल के किशोर की मौत हो गई…जबकि दो अन्य हादसों में एक युवक और एक युवती गंभीर रूप से घायल हो गए।
मांडूवाला: गलत दिशा में चल रही कार ने ली किशोर की जान
14 अक्टूबर की शाम मांडूवाला रोड एक बार फिर हादसे का गवाह बना। हरियाणा के करनाल निवासी अंशुल कंबोज (17) जो मांडूवाला के पास एक हॉस्टल में रहकर प्राइवेट काम करता था डॉल्फिन कॉलेज की ओर से बाइक से लौट रहा था। इसी दौरान मांडूवाला की ओर से गलत दिशा में आ रही एक तेज रफ्तार कार ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में अंशुल गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे सुभारती अस्पताल में भर्ती कराया गया…लेकिन बृहस्पतिवार को उसकी मौत हो गई। प्रेमनगर थानाध्यक्ष कुंदन राम ने बताया कि मृतक के मामा संदीप चौहान की तहरीर पर लापरवाही से वाहन चलाने का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
क्लेमेन्ट टाउन में युवक घायल
इसी दिन क्लेमेन्ट टाउन के टर्नर रोड लेन नंबर 7 पर भी हादसा हुआ। यहां एक अनियंत्रित कार ने बाइक सवार सावन थापा को टक्कर मार दी। सावन गंभीर रूप से घायल हो गया। थानाध्यक्ष मोहन सिंह ने बताया कि सावन के भाई मधुसूदन थापा की तहरीर पर अज्ञात कार चालक के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने का मुकदमा दर्ज किया गया है।
पटेलनगर में युवती घायल, तेज रफ्तार बाइक ने मारी टक्कर
पटेलनगर क्षेत्र के देहराखास में काली मंदिर के पास एक तेज रफ्तार बाइक ने मनप्रीत नामक युवती को टक्कर मार दी। थानाध्यक्ष चंद्रभान अधिकारी ने बताया कि जांच में बाइक चालक अयान को दोषी पाया गया और उसके खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने का केस दर्ज किया गया है।
वनवे रोड बना ‘खौफ की सड़क’
सुद्धोवाला और मांडूवाला के बीच की वनवे रोड, जहां अंशुल की जान गई…अब स्थानीय लोगों में खौफ का कारण बन गई है। स्थानीय निवासी पंकज भट्ट ने बताया कि इस एक लेन की संकरी सड़क पर तेज रफ्तार गलत दिशा में चलना और ड्रंक एंड ड्राइव जैसी लापरवाहियों के कारण आए दिन हादसे हो रहे हैं। उन्होंने बताया कि करीब नौ महीने पहले इसी रोड पर एक बच्चे की जान गई थी। अब अंशुल की मौत ने फिर से लोगों को झकझोर दिया है। साथ ही सड़क पर गहरे गड्ढों की वजह से भी वाहन फिसलते हैं…जिससे दुर्घटनाएं होती हैं।
स्थानीय लोगों की मांग रोड पर हों सुरक्षा उपाय
स्थानीय निवासियों ने प्रशासन से मांग की है कि मांडूवाला रोड पर स्पीड ब्रेकर, सीसीटीवी कैमरे और रोड साइन लगाए जाएं ताकि इन हादसों पर रोक लगाई जा सके।


अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



लालकुआं वालों के लिए बड़ी खबर! सांसद अजय भट्ट के सामने रखे गए ये बड़े मुद्दे
रामनगर : इस इलाके में पर्यटन गतिविधियों को हरी झंडी
नैनीताल :(बड़ी खबर) यहां पुलिस और कुख्यात बदमाश के बीच मुठभेड़, चली गोलियां
उत्तराखंड: यहां हाथ में बेल्ट लहराकर राहगीरों को पीटने की धमकी देना युवकों को पड़ा भारी, पुलिस ने लिया सख्त एक्शन
हल्द्वानी :CM पुष्कर सिंह धामी 16 अगस्त को नैनीताल भ्रमण पर रहेंगे
मरीजों की परेशानी दूर करने के लिए आगे आए युवा, राहुल सिंह दरम्वाल ने CMS से की वार्ता
चमोली टनल हादसा: एक और श्रमिक बाहर निकाला गया, दो की तलाश अब भी जारी
लालकुआं : आईटीसी पेपर मिल में धूमधाम से मना स्वतंत्रता दिवस 
