उत्तराखंड के इस जिले को पीएम जनमन में मिला बड़ा सम्मान, राष्ट्रपति ने किया गौरवान्वित

KhabarPahad-App
खबर शेयर करें -

रुद्रपुर: जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया ने बताया कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के मार्गदर्शन एवं जनपद अधिकारियों की मेहनत से पीएम जनमन कार्यक्रम में उधमसिंह नगर टॉप-05 में शामिल हुआ। इस उपलब्धि पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने जनपद का सम्मान किया..जो गर्व की बात है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड : पेंशनरों के लिए जरूरी खबर, तय तिथि पर पहुंचना होगा अनिवार्य, नहीं आए तो रुकेगी पेंशन

जिलाधिकारी ने बताया कि जनपद में 43 जनजाति गांव हैं…जिनमें 6886 कमजोर परिवारों को प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत घर दिए जा रहे हैं। प्रथम चरण में 97 परिवारों को पहली किस्त जारी की गई है। गदरपुर में 100 बेड का छात्रावास निर्माणाधीन है। आंगनबाड़ी केंद्र, स्थानीय भवन निर्माण और सिंचाई योजनाएं भी जारी हैं।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: जुबिन नौटियाल ने बचपन की दोस्त संग लिए सात फेरे

जल जीवन मिशन के तहत सभी कमजोर परिवारों को पेयजल संयोजन मिला है। स्वास्थ्य विभाग ने शत प्रतिशत टीकाकरण, संस्थागत प्रसव और अन्य स्वास्थ्य सेवाएं पूरी की हैं। 935 परिवार प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना, 248 उज्ज्वला योजना, 379 किसान सम्मान निधि से लाभान्वित हुए हैं। 8125 राशन कार्ड भी बनाए गए हैं।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में मदरसों पर बड़ा एक्शन, बाहरी बच्चों को लेकर जांच के आदेश

जिलाधिकारी ने अधिकारियों-कर्मचारियों को दीपावली और अन्य त्योहारों की शुभकामनाएं दी। 

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें