उत्तरकाशी में फटा बादल

उत्तराखंड: नौगांव में बादल फटने से हुआ भारी नुकसान, बाजार पानी में डूबा

KhabarPahad-App
खबर शेयर करें -

उत्तरकाशी: उत्तरकाशी के नौगांव के ऊपरी क्षेत्र में रविवार को अचानक बादल फटने से तबाही मच गई। तेज बारिश के कारण नौगांव खड़ का जलस्तर तेजी से बढ़ गया, जिससे बाजार की सड़कें पानी से लबालब हो गईं। कई दुकानों के अंदर पानी घुस गया और मालवा खराब हो गया।

इस घटना ने स्थानीय लोगों में अफरा-तफरी मचा दी, जिससे आसपास के घरों को खाली कराने की जरूरत पड़ी। हालांकि, अभी तक किसी जनहानि की कोई सूचना नहीं है। भारी बारिश के चलते जनजीवन पूरी तरह अस्त-व्यस्त हो गया है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  पिथौरागढ़ की महिला बुनकरों का हुनर देखिए, ऊनी कालीनों पर उकेरी पीएम मोदी और सीएम धामी की तस्वीर

मौसम विभाग ने पहले ही तीन जिलों के लिए भारी बारिश की चेतावनी जारी की थी, जिसका असर नौगांव में साफ नजर आया। प्रशासन और आपदा प्रबंधन टीम मौके पर पहुंचकर राहत और बचाव कार्य में जुट गई है।

यह भी पढ़ें 👉  धामी कैबिनेट के 26 फैसले, 7412 करोड़ के अनुपूरक बजट को मंजूरी

स्थानीय लोगों से अपील की गई है कि वे सावधानी बरतें और प्रशासन के निर्देशों का पालन करें।

ADVERTISEMENTSAd
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें