हल्द्वानी में BJP विधायक बैठे कोतवाली के बाहर धरने पर
हल्द्वानी :हल्द्वानी में आज उसे वक्त हड़कंप मच गया जब भाजपा के सात बार के भाजपा विधायक और पूर्व कैबिनेट मंत्री भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत हल्द्वानी कोतवाली पहुंचे और कोतवाली के आगे सड़क पर धरने पर बैठ गए। उनके नाराज होकर धरने पर बैठने की खबर सुनकर थोड़ी ही देर में भाजपा के बड़े और छोटे सभी नेता पहुंचे गए। मामला पुलिस की कार्यप्रणाली के खिलाफ था। भाजपा विधायक का कहना है कि दो बार के पार्षद और मंडल उपाध्यक्ष अमित बिष्ट के साथ पुलिस ने न सिर्फ बदसलूकी की बल्कि उनके साथ गाली-गलौज भी की है। और लड़ाई झगड़े के मामले में जबरदस्ती बैठाया जा रहा है। वही पार्षद अमित बिष्ट ने भी मीडिया को पूरी वारदात बताई। आनंद फानन में भीड़ देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रहलाद नारायण मीणा विधायक बंशीधर भगत के पास पहुंचे। और उनकी बातचीत हुई। इसके बाद विधायक बंशीधर भगत ने संबंधित पुलिसकर्मी द्वारा माफी मांगने पर अपना धरना खत्म किया। इस दौरान पुलिस की लचर कानून व्यवस्था को लेकर भाजपा के वरिष्ठ से लेकर छोटे कार्यकर्ता तक सभी में भारी आक्रोश दिखाई दिया।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



हल्द्वानी के होटल में रुकने युवक की मौत, शक्तिवर्धक दवाओं के ओवरडोज का संदेह
उत्तराखंड: यहां रात दो हादसों में दो छात्रों की मौत, दो युवक घायल
देहरादून :सचिवालय में महिला अधिकारी से छेड़छाड़ का आरोप, उपनल कर्मचारी की पिटाई के बाद सरेंडर
उत्तराखंड में बदलेगा मौसम, छाएंगे बादल; पहाड़ी इलाकों में बारिश और बर्फबारी के आसार
डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम की किताब पढ़ें छात्र, सीएम धामी ने क्यों दी यह सलाह?
नैनीताल में कानून व्यवस्था को लेकर जिलाधिकारी द्वारा गुंडा एक्ट में 5 व्यक्तियों को किया जिला बदर
हल्द्वानी : प्रेमिका के साथ होटल में रुके प्रेमी की संदिग्ध मौत
हल्द्वानी की कालाढूंगी रोड के गड्ढे भरे गए, इन 6 प्रमुख जगहों पर हुआ काम
हल्द्वानी में विकास कार्य जारी, अब गोपाल जी विहार की सड़क का हो रहा कायाकल्प 
