हरिद्वार– जिले के लक्सर तहसील में तैनात अमीन और उसके अनुसेवक को 10 हजार की रिश्वत लेते हुए विजिलेंस टीम ने रंगे हाथों गिरफ्तार किया।
शिकायतकर्ता ने सतर्कता अधिष्ठान के ट्रोल फ्री नम्बर 1064 पर शिकायत अंकित करायी कि उसने अपने नाम के टेम्पो ट्रेवलर व अपनी पत्नी नाम से मिनी बस ली थी, जिसको करीब 3-4 साल पहले बेच दिया था तथा बेचने सम्बन्धी कागजात गलती से आग में जल जाने के कारण नष्ट हो गये थे, जिस कारण इन वाहनों किसको बेचा जिसकी जानकारी उसे नहीं थी।

इन दोनो वाहनो की वसूली के सम्बन्ध में जारी आरसी को परिवहन विभाग को वापस करने व जेल भेजने से बचाने के एवज में संग्रह अमीन रवि पाल ने रिश्वत की माँग थी।
शिकायतकर्ता रिश्वत नहीं देना चाहता था, तथा भ्रष्ट कर्मचारी के खिलाफ कानूनी कार्यवाही चाहता था । शिकायत पर सतर्कता अधिष्ठान सैक्टर देहरादून ने जाँच प्रथम दृष्टया सही पाये जाने पर तत्काल ट्रैप टीम का गठन किया गया।
गठित टीम ने कार्रवाई करते हुए शुक्रवार को रवि पाल हाल संग्रह अमीन तहसील लक्सर व पदम प्रकाश अनुसेवक तहसील लक्सर जनपद हरिद्वार को दस हजार की रिश्वत लेते हुये बालावाली तिराहा कस्बा लक्सर जनपद हरिद्वार से रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।


अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



‘मेरा उत्तराखंड कैसा हो?’ 2.67 लाख छात्रों की राय के बाद अब CM धामी सुनेंगे 140 युवाओं की बात
नैनीताल के बाद अब कैंचीधाम भी रोपवे से जुड़ेगा, ज्योलीकोट बनेगा बड़ा जंक्शन
हल्द्वानी-नैनीताल रोड पर अचानक आया मलबा, थम गई गाड़ियों की रफ्तार; मौके पर पहुंचे SSP
उत्तराखंड: गढ़वाल राइफल्स मुख्यालय में 19 सितंबर को बड़ा कार्यक्रम, अजित डोभाल और CDS पहुंचेंगे
उत्तराखंड: हेमकुंड साहिब में गिरी सीजन की पहली बर्फ, केदारनाथ में बारिश
उत्तराखंड: बीकानेर स्वीट्स समेत 5 प्रतिष्ठानों पर GST की छापेमारी, फर्जी ITC के आरोप से मचा हड़कंप
उत्तराखंड: पहाड़ जाने का बना रहे हैं प्लान? बस की सीट के लिए अब नहीं होगी भागदौड़, घर बैठे करें बुकिंग
UPI पेमेंट करने वालों के लिए जरूरी खबर, नए MDR नियम को लेकर सरकार ने स्थिति की साफ
उत्तराखंड में पहली बार फिल्म अवॉर्ड, 15 सितंबर से आवेदन शुरू; कलाकारों के लिए बड़ा मौका 
