Aryan Juyal Hundred: Uttar Pradesh: Ranji Trophy: रणजी ट्रॉफी में उत्तराखंड के युवा खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन जारी है। हल्द्वानी निवासी और उत्तर प्रदेश के विकेटकीपर बल्लेबाज आर्यन जुयाल ने असम के खिलाफ शानदार शतक जमाया। रणजी ट्रॉफी में आर्यन का यह तीसरा शतक है तो वहीं 2023-24 सीजन में उनका यह दूसरा शतक है।
सीजन की शुरुआत में आर्यन जुयाल ने केरल के खिलाफ शानदार पारी शतक जमाया था, जिसकी बदौलत उत्तर प्रदेश ने शानदार जीत दर्ज की थी। उत्तर प्रदेश के लिए साल 2019 में रणजी ट्रॉफी में डेब्यू करने वाले आर्यन जुयाल मौकों को भुना रहे हैं। उन्होंने इससे पहले सीमित ओवर क्रिकेट में भी शानदार प्रदर्शन किया है। इसी का नतीजा है कि उत्तर प्रदेश उन्हें लगातार मौके दे रहा है।
बता दें कि हल्द्वानी के रहने वाले आर्यन जुयाल साल 2014 से यूपीसीए के लिए क्रिकेट खेल रहे हैं। वह साल 2018 में अंडर-19 क्रिकेट विश्व कप जीतने वाली टीम का भी हिस्सा रहे थे। इसके अलावा आर्यन अंडर-19 भारतीय टीम के लिए वनडे में कप्तानी भी कर चुके हैं। वही साल 2019 में उन्हें भारतीय अंडर-23 टीम में भी जगह मिली थी।
2023-24 रणजी ट्रॉफी सीजन की बात करें तो आर्यन के बल्ले से 5 मुकाबलों में 2 शतक और एक अर्धशतक निकला है। इससे पहले विजय हजारे में उन्होंने लगातार फिफ्टी जमाई थी।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



हल्द्वानी बाजार के इन छह चौराहों से नहीं मिलेगी वाहनों को एंट्री
हल्द्वानी में स्मार्ट मीटर लगने के बाद लस्सी की दुकान का आया 65 लाख का बिल, व्यापारी परेशान
कल देहरादून पहुंचेंगे अमित शाह, 1500 करोड़ की योजनाओं की देंगे सौगात
विधानसभा चुनाव 2027 के लिए नैनीताल प्रशासन ने कसी कमर, 164 अधिकारियों को सौंपी चुनावी जिम्मेदारी
उत्तराखंड की सरकारी जमीनों को लेकर कांग्रेस का हल्लाबोल, HMT रानीबाग में धरने पर बैठे नेता
उत्तराखंड में 9.99 लाख लोगों के खाते में पहुंचे 148 करोड़, CM धामी ने जारी की पेंशन
उत्तराखंड को मिलीं 59 नई बसें, CM धामी ने दिखाई हरी झंडी
कैंची धाम जाने वालों के लिए ट्रैफिक प्लान जारी, 6 से 8 नवंबर तक बदले रहेंगे रूट
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राज्य कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में 3 प्रतिशत वृद्धि को दी मंजूरी
उत्तरकाशी: भीषण सड़क हादसा: नदी में गिरी इनोवा कार, चार लोगों की मौत, एक गंभीर 
