Dehradun News-अभी तक आपने कई मामले सुने और पढ़े होंगे। दामाद और ससुरालियों के बीच तनातनी की खबरें आती रहती है। लेकिन विकासनगर में गजब का मामला सामने आया जहाँ एक दामाद ने पहले तो ससुराल में खड़ी बाइक पर आग लगा दी फिर असलहा लहराते हुई कई राउंड फायरिंग कर दी। इसके पीछे कारण ये था कि ससुरालियों ने उसकी पत्नी को उसके साथ नहीं भेजा। ससुरालियों ने इसकी शिकायत पुलिस में की। जिसके बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार विकासनगर के बाबूगढ़ स्थित अजीतनगर बस्ती में जामतूदास अपने परिवार के साथ रहते हैं। गुरुवार रात को घर आए दामाद और उसके भाई ने जमकर हंगामा काटा। जिसके बाद आरोपियों ने बाहर खड़ी ससुर की बाइक पर तेल डालकर आग लगा दी। बाइक में लगी आग लगने से परिवार में अफरा-तफरी मच गई। ससुराल पक्ष का आरोप है कि दामाद और उसके भाई ने हमला करने की नीयत से घर के बाहर कई राउंड फायरिंग भी की। इसके बाद ससुराल पक्ष ने पुलिस से शिकायत कर जान-माल की सुरक्षा की गुहार लगाई है। ससुराल पक्ष ने बताया कि पूर्व में भी दामाद के विरुद्ध पुलिस में संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज है।
बताया जा रहा है कि दामाद आपराधिक प्रवृत्ति का है। पीड़ित ससुराल पक्ष की तहरीर के आधार पर पुलिस ने आरोपी सुंदर पाल और उसके भाई कुलदीप पुत्र करण सिंह निवासी शीतलगढ़-शामली के विरुद्ध विभिन्न धारा में मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच कर रही है। वर्ष 2009 में जामतूदास की पुत्री का विवाह सुंदरलाल निवासी शामली के साथ हुआ था।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड : यहां आंगनबाड़ी राशन सेंट्रल गोदाम पर छापा, बाल श्रमिक मिलने से हड़कंप
उत्तराखंड: इंसानियत शर्मसार: सड़क हादसे के मृतक के शव से मोबाइल और अंगूठी उड़ाने वाले दो ‘गिद्ध’ गिरफ्तार
उत्तराखंड पुलिस में पदोन्नति की लहर: 10 निरीक्षकों को मिला सीओ पद का तोहफा
उत्तराखंड : (दुखद) सड़क हादसे में लोक गायिका रिंकू राणा का निधन
उत्तराखंड- यहां पति ही निकला पत्नी का कातिल, सोती हुई पत्नी का मुँह कम्बल से दबाया और ले ली जान
हल्द्वानी :(बधाई) संजय और ललित का इंस्पायर अवार्ड 2025-26 में चयन, जानिये कामयाबी….
उत्तराखंड: यहां कड़क धूप का असर, एक बार फिर बदलेगा मौसम का मिजाज
उत्तराखंड : यहां घर मे घुसा चोर शराब को देख बदली नीयत,मनाई पार्टी नशा चढ़ा तो भीतर ही गहरी नींद में सो गया,
उत्तराखंड: यहां सीएनजी से भरे दो ट्रकों की भिड़ंत, पुलिस की मुस्तैदी से टला बड़ा विस्फोट
उत्तराखंड: यहां होली के दिन दुखद घटना 
