Haldwani News: हल्द्वानी में चोरी की घटनाएं लगातार बढ़ रही है। अब उत्तराखंड और देश के फेमस यू-ट्यूबर सौरभ जोशी के घर चोरों सेंध लगा दी। जिसके बाद पुलिस में हड़कंप मच गया। सोमवार को रामपुर रोड स्थित ओलिबिया काॅलोनी निवासी सौरभ जोशी के पिता हरीश जोशी ने पुलिस को बताया कि विगत 26 अक्टूबर को परिजनों के साथ वह पैतृक गांव सोमेश्वर में पूजा पाठ कराने गए थे।
29 अक्टूबर की रात एक बजे चोर ने उनके घर के दरवाजे का लाक तोड़कर कमरे से ज्वैलरी व नकदी चोरी कर ली। पुलिस का मानना है कि करीब डेढ़ लाख की चोरी हो सकती है। कोतवाल हरेंद्र चैधरी ने बताया कि चोरों की तलाश शुरू कर दी है।
बता दे कि मूल रूप से टोटाशिलिंग, सोमेश्वर जिला अल्मोड़ा व हाल हल्द्वानी के रामपुर रोड स्थित ओलीविया कालोनी निवासी सौरभ जोशी देश के सबसे बड़े यूट्यूबर में शामिल है। सौरभ जोशी के यूट्यूब पर 18 मिलियन से अधिक सब्सक्राइबर हैं।
सौरभ ने 12वीं में पढने के दौरान यूट्यूब पर आर्ट चैनल बनाया था। इससे पहले हरियाणा में रहते सौरभ के छह मिलियन सब्सक्राइबर थे। अब उनके सब्सक्राइबर 14.4 मिलियन हैं। आज वह यूट्यूब से लाखों रूपये कमा रहे है। चोरों ने मौका पाकर उनकी घर में सेंधमारी की। और ज्वैलरी और नकदी उड़ा ली। फिलहाल पुलिस चोरों की तलाश में है।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड:(बड़ी खबर) CM धामी के निर्देश का असर, कल बहा पुल, आज शुरू हुआ यातायात
Bhimtal: ओखलकांडा सड़क हादसे पर उठे गंभीर सवाल, निष्पक्ष जांच और ₹25 लाख मुआवजे की मांग
उत्तराखंड : यहां युवक लापता, पुल में मिली स्कूटी
उत्तराखंड : यहां सड़क किनारे मिले दंपती के शव, मची खलबली
उत्तराखंड : आज यहां बारिश के चलते छुट्टी घोषित
उत्तराखंड के 12 जिलों में अगले 24 घंटे फ्लैश फ्लड का खतरा, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट
तमकनाला में तेज बहाव से बहा बेली ब्रिज, CM धामी ने लिया संज्ञान; मलारी मार्ग पर आवाजाही बंद
उत्तराखंड: 12 घंटे में बहाल हुई नंदा की चौकी पुल की एप्रोच रोड, CM धामी ने मौके पर पहुंचकर लिया जायजा
चमोली: नीती घाटी में बादल फटने से तमक नाले पर बना वैली ब्रिज बहा, BRO ऑपरेटर लापता, VIDEO
उत्तराखंड : इन इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी हुई जारी 
