Dehradun News: उत्तराखंड में पहाड़ से लेकर मैदान तक स्वास्थ्य सुविधाओं को बुरा हाल है। वहीं डाॅक्टरों के लिए लंबे समय से उत्तराखंड जूझता रहा है, कही डाॅक्टर है तो वहां कई अव्यस्थाएं है। अब राजधाी के रायपुर अस्पताल की इमरजेंसी में तैनात एक संविदा डॉक्टर का वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो पर तीमारदार उनसे एक मरीज को डिस्चार्ज करने के लिए कह रहे हैं, लेकिन वह लड़खड़ाती आवाज में उन्हें जवाब दे रहे हैं।
तीमारदारों का आरोप है कि उन्होंने शराब पी हुई थी। इमरजेंसी में डॉक्टर के बारे में पूछने पर डॉक्टर साहब कहते हैं कि ये इतना बड़ा अस्पताल नहीं है, जो यहां विशेषज्ञ सुविधाएं मिल सकें। बाहर परिसर में भी वह लड़खड़ाते हुए नजर आ रहे हैं। उन्होंने शराब पी है यह पूछने पर वह कहते दिख रहे हैं कि हां मैंने शराब पी है, मैं झूठ नहीं बोलूंगा।
तीमारदारों का आरोप है कि उन्होंने शराब पी हुई थी। वीडियो रविवार सुबह साढ़े आठ बजे के बाद का है। सीएमएस डा. प्रताप सिंह रावत ने बताया कि डॉक्टर स्वास्थ्य विभाग से रिटायर है और अब संविदा पर यहां तैनात है। मरीज एवं डॉक्टर की स्थिति के बारे में सभी दस्तावेज खंगाले जा रहे हैं व कर्मचारियों से भी पूछताछ की जा रही है। उच्चाधिकारियों को अवगत कराया गया है रिपोर्ट भेजी जा रही है। इससे पहले भी अल्मोड़ा के जिला अस्पताल में इमरजेंसी में तैनात तैनात डॉक्टर नशे में धुत मिला था।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड: जखोल की अनुसूया रावत का लोअर पीसीएस में चयन, खाद्य पूर्ति निरीक्षक बनीं
चुनाव आयोग का SIR पर नया निर्देश, ERO दफ्तर बुलाने के बजाय घर से जुटाए जाएंगे दस्तावेज
SDRF उत्तराखंड ने हासिल की अहम उपलब्धि, ISO 9001 Certification की प्रक्रिया हुई पूरी
उत्तराखंड: सीएम धामी ने बारिश और आपदा प्रबंधन की स्थिति का लिया अपडेट, अधिकारी अलर्ट मोड पर
उत्तराखंड: धामी सरकार की चारधाम को प्लास्टिक मुक्त बनाने की मुहिम, अब तक 798 टन कचरा एकत्रित
नैनीताल :(बड़ी खबर) 30 हजार रुपये लेते ही पटवारी निर्मल बोरा को रंगे हाथ गिरफ्तार
उत्तराखंड: रिद्धिम अग्रवाल से वापस ली गई कानून व्यवस्था की जिम्मेदारी, नीलेश आनंद भरणे को मिली कमान
उत्तराखंड: बिंदुखत्ता के ग्रामीणों का बड़ा ऐलान, राजस्व ग्राम नहीं बना तो चुनाव को लेकर लिया जाएगा ये फैसला
चंपावत के 24 साल के अमन बने डिप्टी जेलर, पास की लोअर PCS परीक्षा
नैनीताल :(बड़ी खबर) कागजों में मकसद कुछ और, जमीन पर कुछ नहीं, DM ने 91 नाली जमीन की सरकार में निहित 
