हल्द्वानी/चोरगलिया –हल्द्वानी के चोरगलिया में वरिष्ठ भाजपा नेता व पूर्व मंडल महामंत्री पान सिंह मेवाड़ी के आवास पर भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट सहित कई नेता पहुंचे, जहां स्थानीय कार्यकर्ताओं और लोगों से मुलाकात कर केंद्र व राज्य सरकार की योजना को जनता के साथ साझा किया गया।
शनिवार शाम को चोरगलिया के देवपुरसनवाल भाजपा नेता पान सिंह मेवाड़ी के आवास पर भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट और उनके साथ प्रदेश महामंत्री राजेंद्र बिष्ट वह नैनीताल जिले के जिला अध्यक्ष प्रताप सिंह बिष्ट और सहकारी बैंक के अध्यक्ष दान सिंह रावत तथा दुग्ध संघ के निवर्तमान अध्यक्ष मुकेश बोरा पहुंचे। इस दौरान भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट का स्थानीय भाजपा कार्यकर्ताओं ने फूलमालाओं के साथ स्वागत किया। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने स्थानीय लोगों व आम जनता सहित पार्टी कार्यकर्ताओं से मुलाकात की इस दौरान उनकी समस्याओं को भी सुना। कार्यकर्ताओं को सरकार की योजनाओं को प्रत्येक आम नागरिक तक पहुंचाने का आह्वान किया और लोगों से राज्य व केंद्र सरकार की योजनाओं को साझा किया।

महेंद्र भट्ट ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी द्वारा देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को तीसरी बार पुनः प्रचंड बहुमत के साथ प्रधानमंत्री बनाने का लक्ष्य भाजपा को पूरा करना है ।इसके लिए एक-एक कार्यकर्ता को पूरे दिलो जान से आगामी चुनाव के लिए कमर कसनी होगी। अंत में भारतीय जनता पार्टी के नेता पान सिंह मेवाड़ी ने प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट सहित सभी आगंतुक पार्टी पदाधिकारी,नेताओं व कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड: गंगा में फंसे बच्चे, महिलाएं और पुरुष… रेस्क्यू ऑपरेशन ने बचाई 21 जिंदगियां
उत्तराखंड: यहाँ पेड़ से लटका मिला युवक का शव, इलाके में मचा हड़कंप
उत्तराखंड: गुपचुप हो रही थी नाबालिग की शादी, प्रशासन ने मौके पर पहुंचकर बिगाड़ा खेल
उत्तराखंड में बड़ा फैसला! पंचायत सीटों से हटेगा आरक्षण
उत्तराखंड: यहाँ खाई में गिरी पिकअप; चालक की मौत, एक घायल
हल्द्वानी में CM धामी ने दिखाई हरी झंडी, ‘नशामुक्त उत्तराखण्ड’ का दिया संदेश
उत्तराखंड: यहां नन्हा हाथी रुस्तम बना आकर्षण का केंद्र
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) मंगल पड़ाव–रोडवेज मार्ग चौड़ीकरण में आई तेजी, नगर मजिस्ट्रेट ने किया निरीक्षण
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) CM ने बिंदुखत्ता को राजस्व गांव बनाने की प्रक्रिया तेज करने के दिए निर्देश
उत्तराखंड: भीमताल में विकास की बारिश, सीएम धामी के बड़े ऐलान 

