रूद्रपुर। उत्तराखंड की ऊधम सिंह नगर पुलिस ने रूद्रपुर के ट्रांजिट कैम्प क्षेत्र में शनिवार को अनैतिक देह व्यापार के धंधे का भंडाफोड़ कर संचालिका एवं दो दलालों समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। रूद्रपुर में ऊधम सिंह नगर पुलिस की ओर से इस मामले का खुलासा करते हुए बताया गया कि मानव तस्करी निरोधक बल की प्रभारी बसंती आर्य को शुक्रवार को ट्रांजिट कैम्प क्षेत्र में फुलसुंगा में देह व्यापार के अनैतिक धंधे के संबंध में सूचना मिली। सूचना की पुष्टि के बाद पुलिस टीम ने आज मौके पर छापा मारा।
टीम ने मौके से संचालिका समेत उसके दो दलालों को गिरफ्तार कर लिया जबकि तीन महिलाओं का रेस्क्यू किया गया। इस धंधे का मास्टर माइंड एक महिला है।जांच में पता चला कि जल्द पैसा कमाने के लिये आरोपी महिला ने अपने दो दलालों संजय कुमार निवासी ग्राम फुलसुंगी और गोवर्द्धन निवासी शिमला बहादुर, वार्ड-1, ट्रांजिट कैम्प, ऊधमसिंह नगर के माध्यम से बेसहारा महिलाओं से अपने घर में देह व्यापार संचालित किया जा रहा था। इससे ग्रामीणों में भारी रोष व्याप्त था। तीनों के खिलाफ भारतीय दंड प्रक्रिया संहिता की धारा 370 और 120बी के अलावा देह व्यापार अधिनियम की धारा 3, 4, 5 एवं 6 के तहत कार्यवाही अमल में लायी जा रही है।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



हल्द्वानी : (बड़ी खबर) तीन पानी हाइवे हादसा अभिभावकों के लिए छोड़ गया कई सवाल, बच्चे निकले कार सवार
हल्द्वानी में भीषण सड़क हादसा, दो की मौत और दो गंभीर घायल
उत्तराखंड में कचरा प्रबंधन को लेकर सख्ती, नए नियमों के पालन के लिए बनेगी कार्ययोजना
धामी सरकार में छह अधिकारियों को मिला प्रमोशन, जानिए कौन-कौन शामिल
सीएम धामी ने विकास कार्यों के लिए मंजूर किए 496 करोड़ रुपये
उत्तराखंड के 500 नर्सिंग और वार्ड बॉय को विदेश में नौकरी दिलाने का लक्ष्य, मुख्य सचिव ने दिए निर्देश
हल्द्वानी बेस अस्पताल की खिड़की से कूदकर फरार हुआ दुष्कर्म का आरोपी किशोर मचा हड़कम्प
उत्तराखंड : भीमताल के मेहरा गांव में दर्दनाक हादसा, मलबे में दबकर दो श्रमिकों की मौत, एक घायल
उत्तराखंड : चमन के ऑडियो के मामले को भाजपा ने बनाया मुद्दा 

