Haldwani News:रानीबाग में स्थित मां शीतला देवी मंदिर में शीतलाष्टमी महापर्व के रूप पद्यश्री भजन सम्राट अनूप जलोटा ने अपने भजनों से समां बांध दिया। इस दौरान पूरा परिसर भक्तिमय हो गया। पहली बार कुमाऊं की शांत वादियों में पहुंचे अनूप जलोटा अपने भजनों से भक्तों को मंत्रमुग्ध कर दिया।
ऐसी लागी लगन मीरा हो गई मगन वो तो गली गली हरि गुन गाने लगी… सुनते ही भक्त झूम उठे। मां शीतला देवी के दरबार में भजनों की संध्या से पूरा क्षेत्र गूँजा उठा। हर कोई भजन सम्राट अनूप जलोटा को सुनने के लिए बेताब था। भक्त उनकी एक झलक पाने को बेताब थे। जैसे ही जलोटा मंच पर पहुंचे तो भक्तों के चेहरे पर मुस्कान लौट आयी। उनके फैंस सेल्फी और फोटो लेने से नहीं रह पाये।
मीडिया से वार्ता में भजन सम्राट अनूप जलोटा ने कहा कि मैं यही सोच रहा यहां मैं पहले क्यों नहीं आया। यह स्थान बहुत सुंदर है। मां शीतला देवी ने मुझे आज अपने दरबार में बुलाया है आज में भजन सुनाऊंगा। राम मंदिर के सवाल पर अनूप जलोटा ने कहा कि राम मंदिर ऐसी चीज बन रही है जो ताजमहल के बाद अब लोग राम मंदिर को देखने जाएंगे। अयोध्या में अब सीधे अमेरिका से प्लैन उतरेंगे और प्रभु श्रीराम के दर्शन कर अमेरिका लौट जाएंगे।
बता दें कि शीतलाष्टमी महापर्व पर भजन संध्या का कार्यक्रम धर्मार्थ श्री शीतला मंदिर कमेटी द्वारा किया गया था। पहले दिन कलश या़त्रा और भंडारे के बाद आज भजन संध्या आयोजन हुआ। मौके पर जिला पंचायय अध्यक्षा बेला तौलिया, मेयर जोगिंद्रर सिंह रौतेला, बीजेपी प्रदेश महामंत्री सुरेश भट्ट, प्रकाश हर्बोला, भाजपा प्रदेश प्रवक्ता प्रकाश रावत, चंदन बिष्ट, सचिन शाह, भुवन भट्ट समेत कई लोग मौजूद रहे।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



घोड़ाखाल गोलू देवता मंदिर को मानसखंड मिशन में शामिल करने की मांग, सांसद अजय भट्ट ने CM धामी को लिखा पत्र
उत्तराखंड: 2027 की तैयारी में जुटे सुरेश भट्ट, कालाढूंगी में कार्यकर्ताओं से किया संवाद
हल्द्वानी में दीपक रावत की जनसुनवाई, जमीन से लेकर पारिवारिक विवादों तक कई मामलों में दिए निर्देश
नैनीताल में खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई, ADM ने लगाया 10 प्रतिष्ठानों पर 2.10 लाख रुपये का अर्थदंड
बिंदुखत्ता में धरना 20वें दिन भी जारी, 20 दिसंबर को हल्द्वानी में होगी विशाल महारैली
हल्द्वानी:(बड़ी खबर) विधानसभा चुनाव में कूदे शंकर कोरंगा ने किया ‘Gen-Z संवाद, टिकट पर बोले
उत्तराखंड: 2 महीने पहले हुई थी शादी, आज हो गई संदिग्ध मौत 
