लालकुआं। निकटवर्ती क्षेत्र हल्दुचौड़ के दौलिया प्रगति विहार निवासी तथा पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य प्रकाश भट्ट और उनकी धर्मपत्नी ने अज्ञात कारण के चलते संदिग्ध परिस्थितियों में जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया, जिन्हें हल्द्वानी के डॉ सुशीला तिवारी चिकित्सालय में भर्ती कराया गया, जहां उनकी पत्नी की उपचार के दौरान मौत हो गई। जबकि प्रकाश भट्ट जिंदगी और मौत के बीच संघर्ष कर रहे हैं।
प्राप्त जानकारी के अनुसार सोमवार की देर शाम दौलिया के प्रगति विहार निवासी तथा पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य प्रकाश भट्ट उम्र 50 वर्ष जब घर गए तो उनकी अपनी पत्नी उमा से किसी बात में बहस हुई, पड़ोसियों के मुताबिक इसी बीच उमा ने घास सुखाने वाली दवा पी ली, पत्नी को अचानक जहरीला पदार्थ पीते देखा तो पति ने भी उसमें बची हुई शेष दवा स्वयं पी ली, और और तुरंत ही पत्नी को अपनी जीप में डालकर डॉक्टर सुशीला तिवारी चिकित्सालय हल्द्वानी ले गए, जहां उपचार के दौरान उनकी धर्मपत्नी उमा भट्ट उम्र 45 वर्ष ने दम तोड़ दिया, वही प्रकाश का उपचार चल रहा है। उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है। पत्नी की मौत की खबर प्रकाश को भी लग गई है, तब से वह अत्यंत ही गमगीन है, प्रकाश का कहना है कि यदि वह ठीक हो गया तो दोबारा से जहर खा कर अपनी जान दे देगा, और अपनी पत्नी के पास ही चला जाएगा। पड़ोसियों के अनुसार प्रकाश की पत्नी को कम दिखाई देता था, इसी के चलते प्रकाश अधिकांशतः अपने रेस्टोरेंट से खाना लेकर आता था तथा कभी-कभी पत्नी को भी रेस्टोरेंट में लाकर खाना खिला देता था।
उल्लेखनीय है कि 50 वर्षीय प्रकाश भट्ट पूर्व में क्षेत्र पंचायत सदस्य रह चुके हैं, तथा उनका आईओसी डिपो के सामने रेस्टोरेंट है। हंसमुख मिजाज के प्रकाश भट्ट क्षेत्र में काफी लोकप्रिय है, उनकी पत्नी की मौत से जहां परिवार में कोहराम मच गया है, वहीं क्षेत्र में शोक की लहर व्याप्त है। उनके दो बच्चे एक पुत्र और एक पुत्री है। और पुत्री नैनीताल तथा पुत्र हल्द्वानी में रहकर शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं यहां पति-पत्नी दोनों अकेले रहते थे।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



दलेर मेहंदी विवाद: सीएम धामी ने की मीका सिंह से बातचीत, जानिए क्या कहा
रामनगर में नवविवाहिता की हत्या का आरोप, पति समेत चार गिरफ्तार
देहरादून :(बड़ी खबर) धामी कैबिनेट की बैठक खत्म, इन मसलों पर हुए फैसले
उत्तराखंड: रेखा आर्या-गिरधारी लाल विवाद पर सीएम धामी का बयान, बोले- 22 साल साथ रहे तो अब आरोप क्यों?
उत्तराखंड में 23 अक्टूबर से EVM की जांच, 12 नवंबर से मतदाता सूची में नाम जुड़वाने का अभियान
मदरसों में हिंदी-अंग्रेजी के साथ धार्मिक शिक्षा भी, धामी सरकार ने तय किए नया सिलेबस
अब AI भी बोलेगा उत्तराखंड की बोली! CM धामी ने लॉन्च किया खास पोर्टल
मरीजों को समय पर मिलेगी मदद? उत्तराखंड में 108 एम्बुलेंस सेवा को लेकर सरकार का बड़ा कदम
पिथौरागढ़ की महिला बुनकरों का हुनर देखिए, ऊनी कालीनों पर उकेरी पीएम मोदी और सीएम धामी की तस्वीर 
