बद्रीनाथ धाम से लौट रहा हेलीकॉप्टर कोहरे से रास्ता भटका,पायलट ने मसूरी स्कूल ग्राउंड में की आपात लैंडिंग।
मसूरी (देहरादून)- उत्तराखंड के मसूरी में उस वक्त बड़ा हादसा टल गया, जब बदरीनाथ से दर्शन कर लौट रहे श्रद्धालुओं का एक हेलीकॉप्टर दोपहर के समय घने कोहरे के कारण पहाड़ों के बीच रास्ता भटक गया, लेकिन पायलट की सतर्कता और समझदारी ने एक बड़ी अनहोनी को टाल दिया।पायलट ने मसूरी में स्कूल ग्राउंड में आपात लैंडिंग कराई. फिलहाल, पायलट समेत सभी यात्री सुरक्षित हैं।
जानकारी के मुताबिक, ट्रांस भारत एविएशन का यह हेलीकॉप्टर बदरीनाथ से 5 यात्रियों को लेकर देहरादून के लिए उड़ा था, लेकिन यह हेलीकॉप्टर निर्धारित सहस्त्रधारा हेलीपैड की बजाय, कोहरे में दिशा भटकने के चलते सीधे मसूरी इंटरनेशनल स्कूल के खेल मैदान में आपात लैंडिंग कर गया. हादसे में कोई जान-माल का नुकसान नहीं हुआ है,हेलीकॉप्टर में सवार करनाल और हैदराबाद के पांचों यात्री पूरी तरह सुरक्षित हैं।
बताया जा रहा है कि ट्रांस भारत एविएशन का यह हेलीकॉप्टर बदरीनाथ से दर्शन कर लौट रहे यात्रियों को लेकर सहस्त्रधारा हेलीपैड आ रहा था, लेकिन मसूरी की पहाड़ियों पर अचानक घना कोहरा छा गया, जिससे विजिबिलिटी बेहद कम हो गई,ऐसे में पायलट ने पहले पोलो ग्राउंड में हेलीकॉप्टर उतारने की कोशिश की, लेकिन सही जगह दिखाई न देने के कारण उन्होंने मसूरी इंटरनेशनल स्कूल के मैदान को सुरक्षित लैंडिंग स्थल चुना. जिसके बाद स्कूल के मैदान में हेलीकॉप्टर की लैंडिंग हुई,जिस पर पायलट और यात्रियों की जान में जान आई।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



दलेर मेहंदी विवाद: सीएम धामी ने की मीका सिंह से बातचीत, जानिए क्या कहा
रामनगर में नवविवाहिता की हत्या का आरोप, पति समेत चार गिरफ्तार
देहरादून :(बड़ी खबर) धामी कैबिनेट की बैठक खत्म, इन मसलों पर हुए फैसले
उत्तराखंड: रेखा आर्या-गिरधारी लाल विवाद पर सीएम धामी का बयान, बोले- 22 साल साथ रहे तो अब आरोप क्यों?
उत्तराखंड में 23 अक्टूबर से EVM की जांच, 12 नवंबर से मतदाता सूची में नाम जुड़वाने का अभियान
मदरसों में हिंदी-अंग्रेजी के साथ धार्मिक शिक्षा भी, धामी सरकार ने तय किए नया सिलेबस
अब AI भी बोलेगा उत्तराखंड की बोली! CM धामी ने लॉन्च किया खास पोर्टल
मरीजों को समय पर मिलेगी मदद? उत्तराखंड में 108 एम्बुलेंस सेवा को लेकर सरकार का बड़ा कदम
पिथौरागढ़ की महिला बुनकरों का हुनर देखिए, ऊनी कालीनों पर उकेरी पीएम मोदी और सीएम धामी की तस्वीर 

