हल्द्वानी- प्रदेश सरकार हर वर्ग, हर तबके के लोगों के लिए योजनाओं को पिटारा खोल रही है। ऐसे में छोटे व्यापारियों के लिए भी एक योजना है जिसने इन दिनों खासी चर्चा पकड़ी हुई है। मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना (Chief minister self employment scheme) अति सूक्ष्म (नैनो) के तहत छोटे व्यापारियों को 50 हजार तक का लोन दिया जाएगा। नैनीताल जिले में 1200 लोगों को एक महीने के भीतर लाभान्वित किया जाना है।
महाप्रबंधक उद्योग विपिन कुमार की अध्यक्षता में बैठक का आयोजन किया गया। जीएम डीआईसी ने बताया कि ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों के छोटे व्यवसाय, उद्यमी आम तौर पर छोटी पूंजी के साथ काम करते हैं। ऐसे व्यापारियों की सुध लेते हुए सरकार अब इन्हें 50 हजार रुपए तक बैंक लोन (Bank loan 50000 Rs) उपलब्ध करा रही है।
महाप्रबंधक ने कहा कि लॉकडाउन का जो असर (Impact of lockdown) बाकी क्षेत्रों या नौकरियों में पड़ा। वही असर ऐसे छोटे व्यापारियों की आजीविका पर भी पड़ा है। इसलिए लोन की व्यवस्था की जा रही है। उन्होंने बताया कि इस योजना के तहत 50 हजार तक की नई परियोजनाओं की स्थापना, पुरानी बंद पड़ चुकी योजनाओं के लिए ऋण उपलब्ध कराया जाना है।
गौरतलब है कि योजना मे 35 प्रतिशत तक मार्जिन मनी, अनुदान उपलब्ध कराना है। महाप्रबंध विपिन कुमार ने बताया कि इस योजना में आवेदक मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना की वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन (you can apply online) कर सकते हैं। बता दें कि याजना के तहत नैनीताल जिले को लक्ष्य मिल गया है। लीड बैंक प्रबन्धक बीएस चौहान ने बताया कि नैनो योजना में जनपद को प्राप्त 1200 एवं मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना में प्राप्त 850 के लक्ष्यों की पूर्ति दिसम्बर तक की जानी है।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



हल्द्वानी : (बड़ी खबर) तीन पानी हाइवे हादसा अभिभावकों के लिए छोड़ गया कई सवाल, बच्चे निकले कार सवार
हल्द्वानी में भीषण सड़क हादसा, दो की मौत और दो गंभीर घायल
उत्तराखंड में कचरा प्रबंधन को लेकर सख्ती, नए नियमों के पालन के लिए बनेगी कार्ययोजना
धामी सरकार में छह अधिकारियों को मिला प्रमोशन, जानिए कौन-कौन शामिल
सीएम धामी ने विकास कार्यों के लिए मंजूर किए 496 करोड़ रुपये
उत्तराखंड के 500 नर्सिंग और वार्ड बॉय को विदेश में नौकरी दिलाने का लक्ष्य, मुख्य सचिव ने दिए निर्देश
हल्द्वानी बेस अस्पताल की खिड़की से कूदकर फरार हुआ दुष्कर्म का आरोपी किशोर मचा हड़कम्प
उत्तराखंड : भीमताल के मेहरा गांव में दर्दनाक हादसा, मलबे में दबकर दो श्रमिकों की मौत, एक घायल
उत्तराखंड : चमन के ऑडियो के मामले को भाजपा ने बनाया मुद्दा 

