Haldwani news-लालकुआं में एक अजब वाक्य देखने को मिला यहां नाबालिग युवक एक युवती को लेकर फरार हो गया, इस घटना के बाद युवती के परिजनों ने घटना की सूचना कोतवाली में दी, जिस पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए नाबालिक युवक और युवती को आज गिरफ्तार करने में सफलता पाई है।
स्थानीय निवासी ने कोतवाली में आकर अपनी पुत्री की गुमशुदगी के संबंध में तहरीर दी, जिस पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच महिला उपनिरीक्षक रजनी आर्या को सौंपी, प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार के दिशा निर्देशन में बालिक युवती की सकुशल बरामदगी हेतु संभावित स्थानों में ढूंढ खोज की गई, बिहार, यूपी में दबिश के बाद जनपद की एसओजी टीम की मदद से युवती की मोबाइल नंबर की लोकेशन के आधार पर ट्रैक कर युवती को आज गुरुवार को गुरुग्राम, हरियाणा से सकुशल बरामद किया गया। युवती को भगाने वाले नाबालिक युवक को भी पुलिस हिरासत में लेकर आज किशोर न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया।बरामद करने वाली पुलिस टीम में महिला उपनिरीक्षक रजनी आर्या आरक्षी पवन गंगवार आदि थे।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड:(बड़ी खबर) CM धामी के निर्देश का असर, कल बहा पुल, आज शुरू हुआ यातायात
Bhimtal: ओखलकांडा सड़क हादसे पर उठे गंभीर सवाल, निष्पक्ष जांच और ₹25 लाख मुआवजे की मांग
उत्तराखंड : यहां युवक लापता, पुल में मिली स्कूटी
उत्तराखंड : यहां सड़क किनारे मिले दंपती के शव, मची खलबली
उत्तराखंड : आज यहां बारिश के चलते छुट्टी घोषित
उत्तराखंड के 12 जिलों में अगले 24 घंटे फ्लैश फ्लड का खतरा, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट
तमकनाला में तेज बहाव से बहा बेली ब्रिज, CM धामी ने लिया संज्ञान; मलारी मार्ग पर आवाजाही बंद
उत्तराखंड: 12 घंटे में बहाल हुई नंदा की चौकी पुल की एप्रोच रोड, CM धामी ने मौके पर पहुंचकर लिया जायजा
चमोली: नीती घाटी में बादल फटने से तमक नाले पर बना वैली ब्रिज बहा, BRO ऑपरेटर लापता, VIDEO
उत्तराखंड : इन इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी हुई जारी 
