हलद्वानी में बर्खास्त शिक्षक के पास से मिले दो अवैध तमंचे एक-47 के कारतूस भी बरामद पोक्सो में जा चुका है जेल
हल्द्वानी के बनभूलपुरा थाना पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है जहां एक बर्खास्त टीचर के घर से दोअवैध तमंचे और कारतूस बरामद हुए। हैरानी की बात है कि तलाशी के दौरान उसके पास एक-47 के कारतूस भी मिले हैं।
बनभूलपुरा थाना प्रभारी दिनेश फर्त्याल ने बताया की बनभूलपुरा रेलवे भूमि प्रकरण को लेकर सुप्रीम कोर्ट में 24 फरवरी को प्रस्तावित सुनवाई से पहले इलाके में पुलिस चेकिंग अभियान चला रही है जहां तलाशी के दौरान एक बर्खास्त टीचर के घर से दो अवैध तमंचा व एके-47 के कारतूस बरामद किए हैं। अवैध तमंचा रखने वाला बुजुर्ग पूर्व में पाक्सो मामले में जेल जा चुका है। इसके चलते उसे नैनीताल के एक सरकारी स्कूल में शिक्षक के पद से बर्खास्त किया गया था।
पुलिस के अनुसार थाना बनभूलपुरा पुलिस ने गौजाजाली उत्तर स्थित आयशा मस्जिद के पास एक व्यक्ति के घर से दो तमंचे, कई जिंदा कारतूस और एक प्रतिबंधित AK-47 का कारतूस बरामद किया है। मुखबिर की सूचना पर टीम ने मौके पर पहुंचकर घर की तलाशी ली। आरोपित मोबिन खान के पास से 315 बोर का तमंचा दो कारतूस, 12 बोर का तमंचा व चार कारतूस, साथ ही 7.62 एमएम का कारतूस और 7.65 एमएम के 10 कारतूस मिले। परिवार वालों ने पुलिस को बताया कि आरोपित लंबे समय से हथियार दिखाकर परिवार को धमकाता था। तलाशी के दौरान हथियार अलमारी के ऊपर छिपाकर रखे गए थे। पुलिस ने आरोपित को धारा 3/25 आर्म्स एक्ट और 7/25(1क) आर्म्स एक्ट में गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के मुताबिक आरोपित की मानसिक स्थिति भी संदिग्ध लग रही है और उसने मौके पर आत्महत्या जैसी हरकत करने की कोशिश भी की। पुलिस अब आरोपित से पूछताछ कर रही है कि प्रतिबंधित कारतूस कहां से आया और इसका इस्तेमाल किस उद्देश्य से किया जाना था। आरोपी को गिरफ्तार कर उसे पूछताछ की जा रही है।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड: गणेश जन्मस्थली डोडीताल में खुले मां अन्नपूर्णा मंदिर के कपाट
उत्तराखंड: सेना की वर्दी का कपड़ा बेचने वाला दुकानदार पकड़ा गया
उत्तराखंड: खटीमा में इस दिन सीएम धामी करेंगे 7 करोड़ की CSD कैंटीन का उद्घाटन
उत्तराखंड: पति-बेटी खो चुकी महिला…कर्ज में डूबी थी जिंदगी, फिर डीएम ने किया कुछ ऐसा!
उत्तराखंड : यहाँ पेट दर्द पर अस्पताल आई नाबालिग निकली गर्भवती
उत्तराखंड : यहाँ स्पा की आड़ में देह व्यापार का धंधा, 19 लड़कियां रेसक्यू, 10 गिरफ्तार, 13 पर FIR
रुद्रपुर : स्पा सेंटरों पर पुलिस का छापा, देह व्यापार का भंडाफोड़; 4 गिरफ्तार, 9 महिलाएं रेस्क्यू
देहरादून :(बड़ी खबर) तबादला सत्र को लेकर आ गए बड़े निर्देश
देहरादून :(बड़ी खबर) नए दायित्व धारी ने किया ज्वाइन
उत्तराखंड: यहाँ अस्पताल में करोड़ों की सीटी स्कैन मशीन खराब, लापरवाही पर अधिकारी सस्पेंड 

