देहरादून। उत्तराखंड में स्वास्थ्य सुविधाओं को लेकर एक बार फिर गंभीर लापरवाही का मामला सामने आया है। पौड़ी जिला अस्पताल में करोड़ों रुपये की लागत से लगाई गई सीटी स्कैन मशीन लंबे समय से खराब पड़ी है।
स्वास्थ्य विभाग के अनुसार यह मशीन साल 2022 से बिना उचित सुरक्षा के खुले में रखी गई…जिससे यह पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। जांच में पाया गया कि मशीन के रखरखाव में भारी लापरवाही बरती गई।
इस मामले में तत्कालीन प्रमुख अधीक्षक डॉ. विजयेंद्र भारद्वाज को प्रथम दृष्टया दोषी मानते हुए निलंबित कर दिया गया है। उनके खिलाफ विभागीय जांच भी शुरू कर दी गई है।
स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल ने सख्त रुख अपनाते हुए कहा है कि सरकारी संसाधनों के रखरखाव में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने सभी अस्पतालों में व्यवस्थाएं सुधारने और दोषियों पर कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
सरकार का कहना है कि स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर और पारदर्शी बनाने के लिए लगातार कदम उठाए जा रहे हैं।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड: CM धामी ने बनबसा-टनकपुर के लिए कीं 4 बड़ी घोषणाएं
अब देहरादून तक सीमित नहीं रहेगी कैबिनेट, बनबसा से धामी सरकार ने दिया बड़ा संदेश
उत्तराखंड: धामी के पिता के श्राद्ध से लेकर मोहम्मद दीपक मामले पर राजेश शुक्ला ने कांग्रेस को घेरा
देहरादून :(बड़ी खबर) धामी कैबिनेट की बैठक में विस्तार से पढ़िए निर्णय, लालकुआं के लिए भी फैसला
चंपावत-(बड़ी खबर) धामी कैबिनेट की बैठक हुई खत्म, 24 महत्वपूर्ण निर्णय
हल्द्वानी: इंस्पिरेशन अकादमी के खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन, राज्य रैंकिंग प्रतियोगिता में 4 पदक जीते
उत्तराखंड से राज्यसभा जाएंगे दिनेश आर्य, भाजपा ने जारी की सूची
स्पार्टाथलॉन में रिकॉर्ड बनाने वाले सुगौरव गोस्वामी का हल्द्वानी में भव्य स्वागत, 246 KM की रेस में रचा कीर्तिमान
उत्तराखंड : अग्निवीर भर्ती रैली पांच अक्टूबर से, 23 अक्टूबर तक चलेगी भर्ती प्रक्रिया 
