देहरादून: संवेदनशील प्रशासन का एक मानवीय चेहरा देहरादून में देखने को मिला…जहां जिला प्रशासन ने एक असहाय विधवा महिला को न सिर्फ आर्थिक राहत दी, बल्कि उसके बच्चों के भविष्य को भी संवारने की पहल की।
जिलाधिकारी सविन बंसल के निर्देश पर क्षमा परवीन नाम की महिला का वर्षों पुराना बैंक ऋण वन टाइम सेटलमेंट के माध्यम से समाप्त कराया गया। साथ ही बैंक से नो ड्यूज और एनओसी भी जारी करवाई गई। सेटलमेंट के बाद बची करीब 33 हजार रुपये की राशि भी प्रशासन की ओर से जमा कराई गई।
क्षमा परवीन ने वर्ष 2014 में अपनी बेटी के विवाह के लिए DCB Bank से करीब सवा लाख रुपये का ऋण लिया था। उसी वर्ष उनके पति का निधन हो गया…जिससे परिवार आर्थिक संकट में आ गया। इसके बाद वर्ष 2020 में कोविड के दौरान उनकी बड़ी विवाहित बेटी की भी मृत्यु हो गई।
लगातार विपरीत परिस्थितियों के बीच क्षमा परवीन पर तीन अविवाहित बेटियों, एक छोटे बेटे और पांच साल की नातिन की जिम्मेदारी आ गई। आर्थिक तंगी के चलते वह ऋण चुकाने में असमर्थ हो गई थीं।
मामला सामने आने पर जिलाधिकारी ने त्वरित कार्रवाई करते हुए न केवल ऋण माफी की प्रक्रिया पूरी करवाई, बल्कि परिवार के अन्य मुद्दों का भी समाधान कराया।
छोटी बेटी फैजा की पढ़ाई दोबारा शुरू कराने के लिए “नंदा-सुनंदा योजना” के तहत 27 हजार रुपये की फीस जमा कराई गई। वहीं पांच वर्षीय नातिन आयरा का आरटीई के तहत नजदीकी निजी विद्यालय में दाखिला सुनिश्चित किया गया।
दाखिले में आ रही आय प्रमाण पत्र की बाधा को भी मौके पर ही दूर करते हुए तत्काल प्रमाण पत्र जारी कराया गया।
जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि जरूरतमंद और असहाय लोगों की सहायता प्राथमिकता के आधार पर की जाएगी। यह मामला प्रशासन की संवेदनशीलता और त्वरित कार्रवाई का एक उदाहरण बनकर सामने आया है…जिसने एक संघर्ष कर रही मां और उसके परिवार को नई उम्मीद दी है।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



बागेश्वर : कक्षा 2 के छात्र गोलू पुरी पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य
लालकुआं :(दुखद) यहां सड़क हादसे में युवक की मौत, घर में कोहराम
खटीमा में CM धामी ने बजाया ढोल, एकलव्य स्कूल के लिए 10 करोड़ का ऐलान, देशभर से पहुंचे कलाकार
उत्तराखंड: खटीमा के एकलव्य विद्यालय के लिए 10 करोड़ का ऐलान, हॉस्टल का काम भी जल्द होगा शुरू
खटीमा में सजा जनजातीय संस्कृति का रंगमंच, CM धामी ने बजाया ढोल, जुएल ओराम ने किया बड़ा ऐलान
उत्तराखंड: CM धामी ने बनबसा-टनकपुर के लिए कीं 4 बड़ी घोषणाएं
अब देहरादून तक सीमित नहीं रहेगी कैबिनेट, बनबसा से धामी सरकार ने दिया बड़ा संदेश
उत्तराखंड: धामी के पिता के श्राद्ध से लेकर मोहम्मद दीपक मामले पर राजेश शुक्ला ने कांग्रेस को घेरा
देहरादून :(बड़ी खबर) धामी कैबिनेट की बैठक में विस्तार से पढ़िए निर्णय, लालकुआं के लिए भी फैसला
चंपावत-(बड़ी खबर) धामी कैबिनेट की बैठक हुई खत्म, 24 महत्वपूर्ण निर्णय 
