रुद्रपुर में स्पा सेंटरों पर पुलिस का छापा, देह व्यापार का भंडाफोड़; 4 गिरफ्तार, 9 महिलाएं रेस्क्यू
रुद्रपुर में पुलिस ने “ऑपरेशन प्रहार” के तहत देह व्यापार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए शहर के दो स्पा सेंटरों का भंडाफोड़ किया। काशीपुर रोड और भूरारानी रोड स्थित स्पा सेंटरों पर एक साथ छापेमारी की गई, जिसमें 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया और 9 महिलाओं को रेस्क्यू किया गया।
पहली कार्रवाई काशीपुर रोड स्थित व्हाइट लोटस यूनिसेक्स स्पा में हुई, जहां पुलिस को एक कमरे से आपत्तिजनक गतिविधियों की सूचना मिली। जांच के दौरान एक युवक को महिला के साथ पकड़ा गया। पूछताछ में खुलासा हुआ कि स्पा सेंटर में पैसों के बदले अनैतिक कार्य कराए जा रहे थे। यहां से पुलिस ने नकदी और अन्य सामग्री भी बरामद की।
दूसरी कार्रवाई भूरारानी रोड स्थित पिंक डायमंड स्पा में की गई, जहां एक कमरे में युवक और युवती संदिग्ध हालत में मिले। पीड़िता ने बताया कि उसे जबरन इस धंधे में धकेला गया था। पुलिस ने मौके से आरोपियों को गिरफ्तार कर नकदी, मोबाइल फोन और रजिस्टर जब्त किए।
इस कार्रवाई में पुलिस और एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट की टीम शामिल रही। सभी आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। रेस्क्यू की गई महिलाओं को सुरक्षा में रखकर काउंसलिंग के बाद परिजनों को सौंपा जाएगा।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



देहरादून :(बड़ी खबर) इस अधिकारी को किया गया सस्पेंड
हल्द्वानी: गाड़ियों से भोकाल मचाने वाले की निकली हेकड़ी 967 वाहनों के चालान, 113 वाहन सीज
हल्द्वानी: काठगोदाम में कलसिया नाले पर नए वैली ब्रिज का निर्माण कार्य प्रारंभ, अगस्त के अंतिम सप्ताह तक पूर्ण करने के निर्देश
देहरादून :(बड़ी खबर) धामी कैबिनेट की बैठक में कई महत्वपूर्ण फैसले
उत्तराखंड: यहां दर्दनाक हादसा, गहरी खाई में गिरी कार, पांच लोगों की मौत
धामी सरकार का बड़ा तोहफा! उत्तराखंड के विकास कार्यों के लिए 1967 करोड़ की मंजूरी
कांवड़ यात्रा 2026: 2.19 करोड़ से अधिक शिवभक्त सकुशल लौटे, उत्तराखंड की व्यवस्थाओं की हो रही सराहना
नैनीताल के पूर्व विधायक संजीव आर्य बने कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव, उत्तर प्रदेश के सह प्रभारी की भी मिली जिम्मेदारी
उत्तराखंड : राज्य में कांग्रेस की टीम के साथ साथ 5 कमेटियों का भी ऐलान 
