अल्मोड़ा: अल्मोड़ा जिला मुख्यालय में सार्वजनिक स्थानों पर लगाए गए एक गुमनाम पोस्टर ने सनसनी फैला दी है। पोस्टर में अल्मोड़ा में माओवादियों का आतंक जैसी गंभीर हेडिंग के साथ कुछ घरों को निशाना बनाए जाने, लोगों पर निगरानी रखने और महिलाओं के साथ दुर्व्यवहार जैसे आरोप लगाए गए हैं।
पोस्टर में कुछ सरकारी विभागों के कर्मचारियों की संलिप्तता का भी दावा किया गया है। हालांकि इसमें किसी घटना का स्पष्ट विवरण, स्थान, तिथि या कोई ठोस प्रमाण नहीं दिया गया है। पोस्टर के अंत में लेखक की पहचान उजागर किए बिना केवल “एक सामाजिक, स्वच्छ नागरिक” लिखा गया है।
जिला मुख्यालय के गांधी पार्क, केएमओयू परिसर और अन्य स्थानों पर लगे इन पोस्टरों को लेकर क्षेत्र में चर्चाओं का दौर जारी है। पोस्टर की भाषा और तथ्यों में स्पष्टता के अभाव के कारण इसकी विश्वसनीयता पर भी सवाल उठ रहे हैं।
सामाजिक विश्लेषकों का कहना है कि इस प्रकार के गुमनाम पर्चे समाज में भय और अविश्वास का माहौल पैदा कर सकते हैं। बिना ठोस प्रमाण के संवेदनशील आरोप लगाना सामाजिक सौहार्द और कानून-व्यवस्था के लिए चुनौती बन सकता है।
पोस्टर सामने आने के बाद पुलिस और प्रशासन सतर्क हो गए हैं। प्रशासनिक सूत्रों के अनुसार पोस्टर के स्रोत और उद्देश्य की जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि वे अफवाहों पर ध्यान न दें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तुरंत प्रशासन को दें। स्थानीय नागरिकों ने भी अपुष्ट सूचनाओं से सावधान रहने और संयम बनाए रखने की आवश्यकता पर जोर दिया है।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड : यहां बेकाबू कार ने दो मासूम भाइयों को कुचला, एक की मौत
अल्मोड़ा: यहां ततैयों का दंपती पर हमला, पति ने तोड़ा दम
बागेश्वर : कक्षा 2 के छात्र गोलू पुरी पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य
लालकुआं :(दुखद) यहां सड़क हादसे में युवक की मौत, घर में कोहराम
खटीमा में CM धामी ने बजाया ढोल, एकलव्य स्कूल के लिए 10 करोड़ का ऐलान, देशभर से पहुंचे कलाकार
उत्तराखंड: खटीमा के एकलव्य विद्यालय के लिए 10 करोड़ का ऐलान, हॉस्टल का काम भी जल्द होगा शुरू
खटीमा में सजा जनजातीय संस्कृति का रंगमंच, CM धामी ने बजाया ढोल, जुएल ओराम ने किया बड़ा ऐलान
उत्तराखंड: CM धामी ने बनबसा-टनकपुर के लिए कीं 4 बड़ी घोषणाएं
अब देहरादून तक सीमित नहीं रहेगी कैबिनेट, बनबसा से धामी सरकार ने दिया बड़ा संदेश
उत्तराखंड: धामी के पिता के श्राद्ध से लेकर मोहम्मद दीपक मामले पर राजेश शुक्ला ने कांग्रेस को घेरा 
