हल्द्वानी- जिला विकास प्राधिकरण नैनीताल में 1 अक्टूबर से मानचित्र के निस्तारण के लिए ऑनलाइन व्यवस्था लागू की गई। यह जानकारी देते हुए जिला विकास प्राधिकरण सचिव पंकज उपाध्याय ने बताया कि प्राधिकरण के क्षेत्रीय कार्यालय गरमपानी में एक, नैनीताल में दो एवं हल्द्वानी में पांच अभियंता कार्यरत हैं। उन सभी के द्वारा प्रशिक्षण प्राप्त कर लिया गया है, सभी के लिए लैपटॉप की व्यवस्था कर दी गई है। जिले के सभी आर्किटेक्ट ड्राफ्टमैन, सिविल इंजीनियर को प्रशिक्षण दिया जा चुका है। 50 से अधिक अभियंताओं ने प्राधिकरण के ऑनलाइन पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन करा लिया है। किसी भी समस्या के निराकरण के लिए सभी अभियंताओं को एक व्हाट्सएप ग्रुप के माध्यम से एकीकृत प्लेटफार्म उपलब्ध कराया गया है।
देहरादून-(बड़ी राहत) कोचिंग सेंटरों को खोलने की शासन ने दी अनुमति, मगर ध्यान रखिए..
जिला विकास प्राधिकरण सचिव पंकज उपाध्याय ने बताया कि अक्टूबर माह के अंत में 17 मानचित्र पत्रावली ऑनलाइन प्राप्त हुई। जिनमें से 16 पत्रावली की स्वीकृति 31 अक्टूबर तक जारी की जा चुकी है। इससे स्पष्ट है कि ऑनलाइन प्रक्रिया अधिक सरल, उपयोगी, पारदर्शी एवं कार्य दक्षता के अनुकूल है। जिले के सभी आर्किटेक्ट सिविल इंजीनियर एवं ड्राफ्टमैन से मानचित्र के सभी आवेदनों को शीघ्रता से ऑनलाइन अपलोड करने को कहा है। किसी समस्या के लिए टोल फ्री नंबर पर संपर्क कर सकते है।
नैनीताल-(अभी-अभी) किलबरी रोड पर खाई में गिरी ऑल्टो, ऐसे हुआ हादसा
प्राधिकरण की ओर से आम जनता को विश्वास दिलाते हैं कि आवास एवं गैर आवासीय मानचित्र का निस्तारण समय अंतर्गत किया जाएगा। इस व्यवस्था की सबसे बड़ी उपलब्धि यह है, आवेदक को इस बात की हर कदम पर जानकारी होती है कि उनकी फाइल का स्टेटस क्या है। उनकी फाइल लंबित होने के लिए उत्तरदाई कौन है। ऑनलाइन प्रक्रिया की मॉनिटरिंग देहरादून में स्थित राज्य प्राधिकार द्वारा भी लगातार की जाती है जिस कारण प्राधिकरण की कार्यप्रणाली और अधिक पारदर्शी उत्तरदायित्व पूर्ण हो जाती है।
काशीपुर- जमीन से आग निकलते देख लोगों की आंखें रही फटी की फटी, जानिए कहां का है मामला

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



हल्द्वानी :(बड़ी खबर) राष्ट्रीय पैरा खिलाड़ी भुवन गुणवंत ने एक बार फिर लहराया परचम
हल्द्वानी: बार एसोसिएशन हल्द्वानी के चुनाव परिणाम देर रात घोषित
देहरादून: 32 बेसिक शिक्षकों की एलटी कैडर में पदोन्नति
Uttrakhand: प्रशासनिक फेरबदल, कई जिलों में बदले निरीक्षक
हल्द्वानी : हल्द्वानी से लापता हुए 3 स्कूली छात्र
उत्तराखंड खनन विभाग को मिला गोल्ड अवॉर्ड
उत्तराखंड: 25 हजार की घूस लेते पकड़ा गया फारेस्टर, सतर्कता टीम का बड़ा एक्शन
उत्तराखंड: जनता की शिकायतों पर सख्त आयुक्त, तुरंत कार्रवाई के दिए निर्देश
रुद्रपुर :(बड़ी खबर) IG कुमाऊं रिद्धिम अग्रवाल का “मिशन संवाद” हो रहा सफल
सीएम धामी के एक के बाद एक बड़े फैसले, उत्तराखंड में विकास की रफ्तार हुई तेज 
