काशीपुर- बाजपुर रोड स्थित प्रकाश सिटी के पास नहर के किनारे जमीन से धुंआ और आग निकलने से लोगों में सनसनी फैल गई। लोगों ने आग बुझाने के लिए जैसे ही पानी डाला तो आग और भड़कने लगी। रहस्यमय तरीके से निकल रहे धुएं और आग को देखकर लोगों ने दमकल विभाग को सूचना दी। सूचना पाकर दमकल विभाग की दो गाड़ी मौके पर पहुंच गई। लेकिन लगातार आग निकलने की वजह से आईजीएल से भी फायर ब्रिगेड की टीम को मौके पर बुलाया गया है।
BREAKING NEWS- राज्य में 31 हेड कांस्टेबलो का हुआ प्रमोशन, बने सब इंस्पेक्टर, देखिए लिस्ट
दरअसल प्रकाश सिटी और द्रोण बिहार के पास गेट नं एक के नजदीक तिलकराज बाजवा का घर है। उनके घर के पास से लगभग दस फिट दूर महादेव नहर है। आज जब वह घर के बाहर बैठे थे कि तभी किसी ने महादेव नहर के पास धुंये और आग की लपटें उठती देखी। उसने शोर मचाया तो लोग वहां इकट्ठे हो गये और आग बुझाने के लिए पानी डाला लेकिन आग बुझने के बजाय और तेजी से भड़कने लगी। लोगों ने दमकल विभाग को सूचित किया। विभाग से गिरीश सिंह बिष्ट व हंसराज सागर और खीमानंद के नेतृत्व में दमकल कर्मी मौके पर पहुंचे दमकल कर्मी आग बुझाने में लगे।
हल्द्वानी- भाजपा विधायक ने PMO से लेकर CM को किया ट्वीट, यहां पुलिस कर रही है अवैध वसूली
दमकल कर्मियों ने पानी से आग बुझती न देख वहां रेत डाला लेकिन रेत के भीतर से भी धुयें और आग की लपटें बाहर निकलने लगी। आग इस कदर भड़की कि वहाँ रेत के साथ पटाखे जैसे छूटने लगे। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए हुये आईजीएल से फायर विशेषज्ञों की टीम भी मौके पर बुला ली गई है। आईजीएल की टीम ने हाइड्रो कार्बन डिटेक्टर से जांच की तो वहां गैस की पुष्टि हुई है। पहले समझा जा रहा था कि गैस की डिलीवरी के लिये डाली गई पाइप लाइन लीक होने की वजह से आग निकल रही है। लेकिन बाद में पता चला कि उसके पास गैस पाइप लाइन तो है पर अभी गैस डिलीवरी शुरू नहीं की गई है इसलिए गैस लीक होने की वजह से आग लगना संभव नहीं है। बहरहाल मौके पर अभी भी भीड़ लगी हुई है। आईजीएल और फायर ब्रिगेड के लोग आग बुझाने की कोशिश में लगे हुये हैं।
रुद्रपुर- बहुचर्चित प्रकाश धामी हत्याकांड का खुलासा, यह है मर्डर के पीछे की कहानी
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड: जखोल की अनुसूया रावत का लोअर पीसीएस में चयन, खाद्य पूर्ति निरीक्षक बनीं
चुनाव आयोग का SIR पर नया निर्देश, ERO दफ्तर बुलाने के बजाय घर से जुटाए जाएंगे दस्तावेज
SDRF उत्तराखंड ने हासिल की अहम उपलब्धि, ISO 9001 Certification की प्रक्रिया हुई पूरी
उत्तराखंड: सीएम धामी ने बारिश और आपदा प्रबंधन की स्थिति का लिया अपडेट, अधिकारी अलर्ट मोड पर
उत्तराखंड: धामी सरकार की चारधाम को प्लास्टिक मुक्त बनाने की मुहिम, अब तक 798 टन कचरा एकत्रित
नैनीताल :(बड़ी खबर) 30 हजार रुपये लेते ही पटवारी निर्मल बोरा को रंगे हाथ गिरफ्तार
उत्तराखंड: रिद्धिम अग्रवाल से वापस ली गई कानून व्यवस्था की जिम्मेदारी, नीलेश आनंद भरणे को मिली कमान
उत्तराखंड: बिंदुखत्ता के ग्रामीणों का बड़ा ऐलान, राजस्व ग्राम नहीं बना तो चुनाव को लेकर लिया जाएगा ये फैसला
चंपावत के 24 साल के अमन बने डिप्टी जेलर, पास की लोअर PCS परीक्षा
नैनीताल :(बड़ी खबर) कागजों में मकसद कुछ और, जमीन पर कुछ नहीं, DM ने 91 नाली जमीन की सरकार में निहित 
