हल्द्वानी- शहर के बनभूलपुरा क्षेत्र में आज उस वक्त सनसनी फैल गई जब एक युवक ने स्वयं ब्लेड द्वारा अपने हाथों से अपनी ही गर्दन को काट दिया जब तक लोग कुछ समझ पाते तब तक काफी मात्रा में उसका खून निकल चुका था और वह सड़क पर गिर पड़ा, इस दिल दहला देने वाली घटना से आसपास के इलाकों में हड़कंप मच गया, जिसके फौरन बाद रिहायशी लोगों ने आनन-फानन में पुलिस को फोन किया इसके पश्चात पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर घायल को बेस अस्पताल पहुचाया, लेकिन युवक की बेहद नाज़ुक हालत को देखते हुए उसे सुशीला तिवारी अस्पताल रेफर कर दिया गया।
घटना बनभूलपुरा में जीनत टेंट हाउस के निकट घटित हुई है बताया जा रहा है युवक मानसिक रूप से भी अस्वस्थ है जिसका बेस अस्पताल के मनोरोगी विभाग में इलाज चल रहा था। प्राप्त जानकारी के अनुसार युवक जिसका नाम मोहम्मद रिजवान पुत्र मोहम्मद उमर निवासी बादली टांडा निकट नगर पालिका जिला रामपुर का रहने वाला है। वह पिछले कुछ दिनों से अपने परिवार के साथ अपनी ससुराल मलिक का बगीचा इंदिरानगर ने आया हुआ था। इधर रिजवान की हालत अभी भी गंभीर बनी हुई है। बताया जा रहा है कि वह नशे का आदि था। तथा इन दिनों मानसिक रोग से भी गुजर रहा था।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड: यहाँ ट्रैक्टर ट्रॉली पलटी, दो युवकों की मौत
उत्तराखंड: देहरादून में ‘मन की बात’ कार्यक्रम, सीएम धामी ने बताई इसकी खासियत
सरकारी कर्मचारियों के लिए बड़ी खुशखबरी, उत्तराखंड में बनेंगे आधुनिक आवास
सीएम धामी ने दी महावीर जयंती की शुभकामनाएं, शांति और सदाचार का दिया संदेश
उत्तराखंड: बिल नहीं भरा तो कटा कनेक्शन! अस्पताल से लेकर स्ट्रीट लाइट तक कार्रवाई
उत्तराखंड: ड्यूटी में लापरवाही पड़ी भारी, एसएसपी ने किया उपनिरीक्षक निलंबित
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) राष्ट्रीय पैरा खिलाड़ी भुवन गुणवंत ने एक बार फिर लहराया परचम
हल्द्वानी: बार एसोसिएशन हल्द्वानी के चुनाव परिणाम देर रात घोषित
देहरादून: 32 बेसिक शिक्षकों की एलटी कैडर में पदोन्नति
Uttrakhand: प्रशासनिक फेरबदल, कई जिलों में बदले निरीक्षक 

