हल्द्वानी- हल्द्वानी में राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने स्पा सैंटरो में ताबड़तोड़ छापेमारी की, इस दौरान स्पा सेंटर में भगदड़ सी मच गई, छापे के दौरान नैनीताल रोड स्थित स्पा सेंटरो में काफी अनियमितताएं देखने को मिली। मौके पर ही राज्य महिला आयोग के अध्यक्ष कुसुम कंडवाल के निर्देश पर दो स्पा सैंटरो में नगद चालान भी किया गया, लगातार स्पा सेंटर में अनैतिक कार्य की शिकायत मिलने पर आयोग के अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने कहा कि अब नए नियम लेकर आ रही है। जिसमें पुरुष की मसाज पुरुष द्वारा और महिला की मसाज महिला द्वारा ही करानी होगी। क्योंकि अक्सर यह देखने को मिला है कि बाहर के अनैतिक कार्यों में लिप्त लोग उत्तराखंड आकर यहां के भोली भाली महिलाओं को गलत धंधे में इंवॉल्व कर रहे हैं।
वही नैनीताल रोड स्थित स्पा सेंटर मैं जैसे ही महिला आयोग के अध्यक्ष दल बल के साथ पहुंचे तो वहां भगदड़ मच गई एक स्पा सेंटर में तो पीछे के रास्ते से लड़कियां भागती हुई देखी गई। जिसके बाद महिला आयोग की अध्यक्ष ने सख्त चेतावनी देते हुए स्पा सेंटर का चालान करवाया और भविष्य में अनैतिक कार्य होने पर सीधे कानूनी कार्रवाई के निर्देश दिए है।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



7,844 करोड़ के अनुपूरक बजट पर क्या बोले CM धामी? पढ़िए पूरी ख़बर
Uttarakhand Budget: कुंभ के लिए 290 करोड़, नंदा राजजात से गैरसैंण तक…अनुपूरक बजट में किसे कितनी रकम? यहां पढ़िए
उत्तराखंड: आयुष्मान और गोल्डन कार्ड के लिए 225 करोड़, शिक्षा से खेल तक इन योजनाओं को भी मिला बजट
उत्तराखंड के किसानों के लिए 1,100 करोड़, अनुपूरक बजट में और क्या-क्या मिला?
हल्द्वानी में मिठाई और बताशे बनाने वाले गोदामों पर छापेमारी, दो प्रतिष्ठानों पर चालानी कार्रवाई
उत्तराखंड का 7,844 करोड़ का अनुपूरक बजट पेश, यहां पढ़ें पूरी डिटेल
गैरसैंण में एक साल में दूसरी बार विधानसभा सत्र, धामी सरकार के कार्यकाल में बना नया रिकॉर्ड
लायनेस क्लब हल्द्वानी की नई अध्यक्ष बनीं शालिनी गुप्ता, मीनाक्षी गुप्ता चुनी गईं करवाचौथ क्वीन
उत्तराखंड: शिक्षिका की टीईटी मार्कशीट फर्जी, प्रावि गवाड़ी में थी तैनात
उत्तराखंड : पांचवीं मंजिल से गिरकर प्रॉपर्टी डीलर की मौत 
