हल्द्वानी- शहर के नैनीताल रोड निवासी एक महिला ने पुलिस में तहरीर देते हुए कहा है कि दिल्ली निवासी राजीव पंडित नाम के एक व्यक्ति से जान पहचान हुई जिसके बाद उसने उसकी अश्लील वीडियो फोटो बना ली आरोपी द्वारा वीडियो फोटो वायरल करने के नाम पर काफी दिनों से उसको ब्लैकमेल कर रहा है जहां आरोपी उससे कई बार रुपए भी ऐंठ चुका है।
आरोपी अब फिर से उसको ब्लैकमेल कर दिल्ली बुला रहा है आरोपी ने उसका फोटो वीडियो सोशल मीडिया में वायरल भी कर दिया है यहां तक कि आरोपी ने अश्लील फोटो वीडियो उसके मां और पति को भी भेज दिया है जिसके चलते उसके परिवार में कलह हो गई है। आरोपी अब उसको और उसके बच्चों को जान से मारने की भी धमकी दे रहा है यहां तक कि आरोपी कह रहा है कि अब वह हल्द्वानी आ रहा है जहां वह उससे मिलेगा पीड़िता पूरे मामले में कोतवाली पुलिस ने आरोपी के खिलाफ ब्लैकमेल करें और जान का खतरा बताते हुए पुलिस को तहरीर दी ।

यहां तक कि आरोपी फोन पर धमका रहा है कि वह कहीं भी मुकदमा लिखवा ले या पुलिस में शिकायत कर ले पुलिस से वह नहीं डरता है आरोपी कह रहा है कि उसकी ऊंची पहुंच है. पूरे मामले में पीड़िता ने पुलिस में मामला दर्ज कराते हुए आरोपी के खिलाफ जल्द से जल्द कार्रवाई की मांग की है हल्द्वानी पुलिस का कहना है कि पूरे मामले में आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है आरोपी को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।


अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



देहरादून :(बड़ी खबर) समूह ग के 101 पदों पर आई भर्ती
CM धामी ने शिक्षकों को किया सम्मानित, मेधावी छात्रों को मिली छात्रवृत्ति; बोले- शिक्षक बनाते हैं देश का भविष्य
उत्तराखंड में SIR पर बड़ा अपडेट, 24.29 लाख नोटिसों की सुनवाई पूरी; अब DSE-PSE की बारी
कुंभ 2027 से पहले उत्तराखंड को बड़ी सौगात, केंद्र ने आवंटित किया 8,029 मीट्रिक टन अतिरिक्त खाद्यान्न
हल्द्वानी- शुद्धिकरण मामले में FIR दर्ज
उत्तराखंड: बाड़े में घुसा आवारा कुत्तों का झुंड, दहशत में मची भगदड़; 33 भेड़-बकरियां मरीं
मुख्यमंत्री आदर्श ग्राम में पैतृक जमीन बेचने का आरोप, न्याय के लिए दर-दर भटक रहा परिवार
देहरादून ने मारी बड़ी छलांग, स्वच्छ वायु सर्वेक्षण में देशभर में 12वें नंबर पर पहुंची राजधानी
उत्तराखंड: छात्र-छात्रा की संदिग्ध मौत से मचा हड़कंप, एक ही गांव के थे दोनों
चमोली के मेला मैदान में रेलिंग से लटके मिले 2 शव 
