Haldwani News: यहां युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।गुरुवार को बरेली रोड़ स्थित तीनपानी बाईपास में सड़क किनारे युवक का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंच शव कब्जे में लेकर उसे मोर्चरी भिजवा दिया है वहीं मामले की जांच में जुटी हुई है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार आज सुबह तीनपानी गौला बाईपास रोड में क्षेत्र निवासियों ने एक युवक का शव पड़ा देखा। इसकी सूचना उन्होंने पुलिस को दी, मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लेने के साथ ही शव कब्जे में ले लिया। पुलिस द्वारा वहां मौजूद लोगों से मृतक की शिनाख्त करने के लिए बुलाया गया, मृतक की उम्र करीब 25 वर्ष के आस-पास बताई जा रही है।
मंडी पुलिस चौकी प्रभारी गुलाब सिंह कंबोज ने बताया कि युवक सड़क किनारे मृत हालत में पाया गया था मृतक की पहचान भोटिया पड़ाव निवासी अर्जुन के रूप में हुई है शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजा गया है और परिजनों से पूछताछ की जा रही है पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारण का पता चलेगा उन्होंने बताया कि किन परिस्थितियों में उसकी मौत हुई है, उसकी जांच की जा रही है साथ ही अर्जुन के दोस्तों से भी पूछताछ की जा रही है।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड खनन विभाग को मिला गोल्ड अवॉर्ड
उत्तराखंड: 25 हजार की घूस लेते पकड़ा गया फारेस्टर, सतर्कता टीम का बड़ा एक्शन
उत्तराखंड: जनता की शिकायतों पर सख्त आयुक्त, तुरंत कार्रवाई के दिए निर्देश
रुद्रपुर :(बड़ी खबर) IG कुमाऊं रिद्धिम अग्रवाल का “मिशन संवाद” हो रहा सफल
सीएम धामी के एक के बाद एक बड़े फैसले, उत्तराखंड में विकास की रफ्तार हुई तेज
उत्तराखंड मे गैस और ईंधन की पर्याप्त आपूर्ति, घबराने की जरूरत नहीं : मुख्य सचिव
देहरादून :(बड़ी खबर) दिल्ली जाकर 3 पूर्व विधायक, पूर्व मेयर, पूर्व ब्लॉक प्रमुख और चैयरमैन सहित 6 बड़े नेता कांग्रेस में शामिल
देहरादून :(बड़ी खबर) खाड़ी देशों में फंसे उत्तराखंड के लोगों के लिए नया आदेश
उत्तराखंड: कुमाऊं विश्वविद्यालय में पीएचडी प्रवेश शुरू
उत्तराखंड: नोटिस के बाद भी नहीं भरा बिल, UPCL ने मंत्री के भाई के गोदाम की बिजली काटी 

