देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राज्य के विकास से जुड़ी विभिन्न महत्वपूर्ण योजनाओं के लिए कुल 508 करोड़ की धनराशि के अनुमोदन को स्वीकृति प्रदान की है।
पंचम राज्य वित्त आयोग की संस्तुतियों के तहत वित्तीय वर्ष 2025-26 की चतुर्थ त्रैमासिक किश्त के रूप में समस्त शहरी स्थानीय निकायों को 315 करोड़ जारी किए जाएंगे। साथ ही 15वें वित्त आयोग के अंतर्गत भारत सरकार से प्राप्त वित्तीय वर्ष 2024-25 की प्रथम एवं द्वितीय किश्त की 94 करोड़ की धनराशि को वित्तीय वर्ष 2025-26 में संबंधित त्रिस्तरीय पंचायतीराज संस्थाओं को हस्तांतरित करने की भी मंजूरी दी गई है।
ऊर्जा क्षेत्र में, उत्तराखण्ड जल विद्युत निगम लिमिटेड के अंतर्गत राज्य पोषित भ्योल रूपसियाबगड़ जल विद्युत परियोजना (120 मेगावाट) के लिए कैट प्लान मद में एनपीवी, क्षतिपूरक वनीकरण तथा वन भूमि लीज हेतु ₹15 करोड़ की योजना स्वीकृत की गई है।
इसके अलावा उत्तराखण्ड निवेश एवं आधारिक संरचना विकास बोर्ड के अंतर्गत नैक गोठ क्षेत्र में आपदा सहनशीलता को बढ़ाने के लिए “इकोलॉजिकल कॉरिडोर के विकास” परियोजना के निर्माण हेतु 84 करोड़ की योजना को भी स्वीकृति दी गई है।
कृषि एवं कृषक कल्याण विभाग के अंतर्गत “मिशन फॉर आत्मनिर्भरता इन पल्सेस” योजना को चालू वित्तीय वर्ष 2025-26 में वित्तीय एवं प्रशासनिक स्वीकृति प्रदान की गई है।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



लालकुआं : कार की टक्कर से हवा में उछला युवक
हरिद्वार में ESIC मेडिकल कॉलेज को मिली मंजूरी, CM धामी ने PM मोदी और केंद्रीय मंत्री का जताया आभार
उत्तराखंड: कुमाऊं में सफर होगा आसान, जसपुर-टनकपुर बस सेवा और जिप्सी संचालन को मिली मंजूरी
हल्द्वानी : 191 देशों का भ्रमण कर करीब दो लाख किलोमीटर की ऐतिहासिक यात्रा कर हल्द्वानी पहुंचे साइकिलिस्ट सोमेन देवनाथ
हल्द्वानी: कर्तव्यपथ का साथी हुआ विदा, आरक्षी प्रकाश नैनवाल को नैनीताल पुलिस ने दी अंतिम विदाई
CM धामी ने वन्यजीव सप्ताह का किया शुभारंभ, 18 लोगों को मिलेंगे 51-51 हजार रुपये
बुजुर्गों के लिए CM धामी का बड़ा तोहफा, एक क्लिक में खातों में पहुंची 147 करोड़ की पेंशन
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) शोएब अहमद बने BJP सरकार में दायित्वधारी
हल्दूचौड़ में दर्दनाक सड़क हादसा डंपर की चपेट में आये पिता-पुत्री, बेटी की मौत
उत्तराखंड: फर्जी आधार और मृत्यु प्रमाण पत्र से जमीन हड़पने की कोशिश? शिकायत पर आयुक्त दीपक रावत सख्त, जांच के दिये आदेश 
