हल्द्वानी- शहर और जिले की सुरक्षा की जिम्मेदारी जिला और पुलिस प्रशासन की है। शहर के सभी सम्मानित जन समझदार है। सभी लोग पूर्व की तरह शांति व्यवस्था बनाए रखने में पूर्ण सहयोग करेंगे, यह बात जिलाधिकारी और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने नगर निगम सभागार में शहर के विभिन्न हितधारकों के साथ बैठक करते हुए कही। जिलाधिकारी के आश्वासन के बाद पर्यावरण मित्रों ने हामी भरते हुए पूर्व की तरह बनभूलपुरा क्षेत्र में सफाई व्यवस्था कायम रखने की बात कही।
बैठक में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पी. एन. मीणा ने कहा कि विगत दिनों बनभूलपूरा में हुई घटना के बाद अब क्षेत्र में शांति का माहौल है। शहर में इस तरह की कोई घटना दुबारा न होगी और न होने दी जाएगी। घटना में शामिल शरारती लोगों को चिन्हित करने में पुलिस और प्रशासन का सहयोग करें।
बैठक में व्यापार मंडल, बार एसोसिएशन, होटल एसोसिएशन, पेट्रोल पंप, छात्र संघ, पर्यावरण मित्र, विभिन्न राजनीतिक दलों, टैक्सी और ट्रांसपोर्ट के साथ ही विभिन्न पदाधिकारी मौजूद थे। उन्होंने बैठक में जिला और पुलिस प्रशासन को शांति बनाए रखने में पूर्ण सहयोग की बात कही। साथ ही उपद्रवी में शामिल शरारती तत्वों के खिलाफ कठोर से कठोर कारवाई, बाहर से आने वाले व्यक्तियों के सत्यापन, पेट्रोल पंप से खाली बोतलों में पेट्रोल न देने, सफाई कार्मिकों का बीमा करवाने की बात रखी।
जिला और पुलिस प्रशासन द्वारा कर्फ्यू ग्रस्त क्षेत्र में लोगों की आवश्यकता को देखते हुए जिस प्रकार पूर्व की तरह शांति, अमन कायम किया गया है, वह प्रशंसनीय है। इसके साथ ही क्षेत्र में लोगों को राशन, मेडिकल के साथ ही किसी भी प्रकार की समस्या नहीं हुई, इसके लिए लोगों ने शुक्रिया अदा किया।
बैठक में मौलाना मोहमद मुकिम कासमी, अल्प संख्यक आयोग के अध्यक्ष मजहर नईम नवाब, महबूब अली, राहत मसी, राम अवतार, कैलाश जोशी, मनोज तिवारी, जोनल मजिस्ट्रेट ए पी बाजपेई, नगर आयुक्त पंकज उपाध्याय, एसडीएम परितोष वर्मा, सिटी मजिस्ट्रेट ऋचा सिंह सहित शहर के सम्मानित गण उपस्थित थे।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड: मोदी के कार्यक्रम से पहले धामी का एक्शन मोड, हर व्यवस्था की खुद ली जानकारी
उत्तराखंड: गंगा में फंसे बच्चे, महिलाएं और पुरुष… रेस्क्यू ऑपरेशन ने बचाई 21 जिंदगियां
उत्तराखंड: यहाँ पेड़ से लटका मिला युवक का शव, इलाके में मचा हड़कंप
उत्तराखंड: गुपचुप हो रही थी नाबालिग की शादी, प्रशासन ने मौके पर पहुंचकर बिगाड़ा खेल
उत्तराखंड में बड़ा फैसला! पंचायत सीटों से हटेगा आरक्षण
उत्तराखंड: यहाँ खाई में गिरी पिकअप; चालक की मौत, एक घायल
हल्द्वानी में CM धामी ने दिखाई हरी झंडी, ‘नशामुक्त उत्तराखण्ड’ का दिया संदेश
उत्तराखंड: यहां नन्हा हाथी रुस्तम बना आकर्षण का केंद्र
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) मंगल पड़ाव–रोडवेज मार्ग चौड़ीकरण में आई तेजी, नगर मजिस्ट्रेट ने किया निरीक्षण
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) CM ने बिंदुखत्ता को राजस्व गांव बनाने की प्रक्रिया तेज करने के दिए निर्देश 
