पिथौरागढ़ – उत्तराखण्ड राज्य के सीमांत जनपद पिथौरागढ़ के बड़ालू गांव की रहने वाली निकिता चंद जो आगामी तीन मार्च से 11 मार्च तक माॅन्टिग्रो के बुडवा शहर में होने जा रही यूथ वर्ल्ड बाॅक्सिंग प्रतियोगिता में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी। उनकी इस अभूतपूर्व उपलब्धि से जहां उनके परिवार में हर्षोल्लास का माहौल है वहीं सीमांत जिले के खेल प्रेमियों में भी खुशी की लहर है।
आपको बता दें कि निकिता, इससे पूर्व भी एशियन बॉक्सिंग, राष्ट्रीय बॉक्सिंग चैंपियनशिप में कई पदक अपने नाम कर चुकी हैं। बताते चलें कि निकिता चंद ने वर्तमान में बिजेंद्र बॉक्सिंग क्लब पिथौरागढ़ के संस्थापक, प्रशिक्षक बिजेंद्र मल्ल से बॉक्सिंग की बारीकियां सीखी हैं। वह इससे पूर्व जुलाई 2021 में सोनीपत हरियाणा में हुए जूनियर नेशनल बॉक्सिंग प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक, अगस्त 2021 में दुबई में हुए अंतरराष्ट्रीय जूनियर और यूथ बॉक्सिंग चैंपियनशिप में भारत का प्रतिनिधित्व करते हुए स्वर्ण पदक भी हासिल कर चुकी हैं। इतना ही नहीं मार्च 2022 में जार्डन में हुई एएसबीसी एशियन यूथ और जूनियर बॉक्सिंग चैंपियनशिप में भी उन्होंने स्वर्ण पदक अपने नाम किया था।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



हल्द्वानी विधानसभा में भाजपा के टिकट को लेकर घमासान, दावेदारों की लंबी कतार
उत्तराखंड : जब चाहे तक मेयर की कुर्सी पर बैठने आ जाता था युवक, रोकने पर कर्मचारियों से भिड़ा, हिरासत में
हरिद्वार सिडकुल में होटल में देह व्यापार का भंडाफोड़, एक महिला समेत तीन गिरफ्तार
हल्द्वानी में 10 हजार नई स्ट्रीट लाइट लगेगी
उत्तराखंड: 6 साल की मासूम को रातभर अस्पतालों के चक्कर, दुष्कर्म मामले में सामने आई बड़ी लापरवाही
लालकुआं विधानसभा में भाजपा के 8 दावेदारों के नाम आए सामने, मदन कौशिक ने की रायशुमारी
कालाढूंगी से कमलेश कैड़ा ने ठोकी भाजपा टिकट की दावेदारी, मुकाबला हुआ दिलचस्प
नैनीताल से हल्द्वानी शिफ्ट होगा हाई कोर्ट? सीएम धामी ने केंद्रीय मंत्री से की मुलाकात
हल्द्वानी: छह महीने पहले मिला बजट, फिर भी नहीं बनी सड़कें; PWD अधिकारी से जवाब मांगने पहुंचे लोग
उत्तराखंड: परिवार सहित वर्दी में सड़कों पर उतरेंगे PRD जवान, सरकार को दी 17 नवंबर तक की मोहलत 
