लालकुआं। विधायक डॉ मोहन सिंह बिष्ट के नाम से फोन कर अधिकारियों को गुमराह करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है, भाजपा नेता विजय दुम्का ( रोहित दुम्का) द्वारा कोतवाली लालकुआं में मामले की तहरीर देकर प्रकरण की जांच कर आवश्यक कार्रवाई करने की मांग की है। तहरीर में कहा गया है कि लालकुआं विधायक डॉ मोहन सिंह बिष्ट के कार्यालय के नाम से कुछ लोगों द्वारा ट्रूकॉलर पर उनका नंबर सेव कर विभागीय अधिकारियों सहित अन्य लोगों को फोन किया जा रहा है, जिससे लोगों में भ्रम की स्थिति बनी हुई है। भाजपा नेता रोहित दुम्का का कहना है कि मामले का संज्ञान लेने के बाद विधायक डॉ मोहन सिंह बिष्ट ने उनसे मामले में स्थानीय कोतवाली में तहरीर देने को कहा है इसके बाद उन्होंने कोतवाली में तहरीर दे दी है। इधर कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक डीएस फर्त्याल का कहना है कि इस प्रकार की एक तहरीर आई है जिस पर जांच कराई जाएगी।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



रामनगर नगर पालिका में औचक निरीक्षण से मचा हड़कंप, कमिश्नर दीपक रावत ने दिए सख्त कार्रवाई के निर्देश
उत्तराखंड: रामनगर में सड़कों का हाल देखने अचानक पहुंचे दीपक रावत, अधिकारियों को मिली साफ डेडलाइन
उत्तराखंड: बिंदुखत्ता को राजस्व गांव का दर्जा मिलेगा? अजय भट्ट ने दिया बड़ा अपडेट, सरकार की तैयारी तेज
उत्तराखंड: रामनगर नगर पालिका के कामकाज पर उठे सवाल, डीएम ने जांच के लिए बनाई समिति
चारधाम यात्रा में नया रिकॉर्ड बनाने की ओर उत्तराखंड, बद्रीनाथ और गंगोत्री में बढ़ी भीड़
हल्द्वानी डांस चैंपियनशिप का हुआ समापन, अलग-अलग वर्गों में इन प्रतिभागियों ने मारी बाजी
उत्तराखंड: रामनगर तहसील में मंडलायुक्त दीपक रावत का निरीक्षण, दाखिल-खारिज के मामलों पर जताई नाराजगी
दिल्ली से लौटते ही आपातकालीन केंद्र पहुंचे CM धामी, 179 ट्रैकर्स-माउंटेनियर्स के रेस्क्यू की ली जानकारी
गल्ले तोड़े, नकदी उड़ाई और AC आउटर ले गए…हल्द्वानी में चोरी का पुलिस ने किया खुलासा
चीन में उत्तराखंड का नाम रोशन, सानिया और पार्थ ने WorldSkills 2026 में भारत को दिलाए दो सिल्वर 